ताज़ा ख़बरें

अवैध कारोबार करने वालों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा… विधायक कंचन मुकेश तनवे

खास खबर

खण्डवा//

Oplus_131072

अवैध कारोबार करने वालों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा विधायक कंचन मुकेश तनवे
अवैध कारोबार के खिलाफ अपनी सख्त प्रतिबद्धता जाहिर करते हुए खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे ने कहा कि कानून से ऊपर कोई नहीं है। अवैध गतिविधियों में लिप्त व्यक्ति चाहे कितना भी प्रभावशाली हो या किसी भी रिश्तेदारी से जुड़ा हो, उसके खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई होना चाहिए।
सेवा और संस्कार ही हमारे परिवार की पहचान है उन्होंने कहा परिवार में हर वर्ष दशहरा मिलन कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इस अवसर पर परिवार के सभी सदस्यों से विशेष रूप से आग्रह किया जाता है कि संस्कार और सेवा ही हमारे परिवार का मुख्य धर्म और पहचान है।
उन्होंने कहा कि हमारे परिवार का प्रत्येक सदस्य समाज और जरूरतमंदों की सेवा को अपना दायित्व समझता है यदि कोई व्यक्ति उनके किसी रिश्तेदार के पास जाकर यह पूछे कि क्या आप अवैध गतिविधियों या किसी गलत कार्य से जुड़े हैं क्या..? रिश्तेदारी केवल रिश्ते का नाम नहीं, बल्कि संस्कार, सेवा, समर्पण और समाज के प्रति जिम्मेदारी का भाव भी है। मेरे परिवार के प्रत्येक सदस्य की पहचान सेवा और संस्कार से हो, यही मेरी सबसे बड़ी अपेक्षा है।
उन्होंने कहा कि परिवार के सदस्यों को हमेशा यह संदेश दिया जाता है कि जीवन में चाहे कितनी भी कठिन परिस्थितियां आएं, लेकिन गलत रास्ते पर चलकर सफलता प्राप्त करने की कोशिश कभी नहीं करनी चाहिए। ईमानदारी, सेवा, संस्कार और समर्पण के साथ समाज के लिए काम करना ही हमारे परिवार की असली पहचान है।
विधायक कंचन मुकेश तनवे ने कहा कि यदि मेरा कोई रिश्तेदार भी गलत या अवैध गतिविधि में संलिप्त पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध कार्रवाई के लिए मैं स्वयं प्रशासन से कहूंगी। कानून और समाजहित से बड़ा कोई रिश्ता नहीं हो सकता। रिश्तेदारी से पहले कानून और समाज की सुरक्षा महत्वपूर्ण है,
उन्होंने कहा कि अवैध कारोबार करने वाला कोई भी व्यक्ति बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे लोगों को चिन्हित करने और उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के लिए वे स्वयं प्रशासन से चर्चा करेंगी। उन्होंने प्रशासन से भी अपील की कि अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ बिना किसी दबाव के नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाए।
विधायक ने कहा कि समाज में कानून का भय और आम नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास बनाए रखना प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की सामूहिक जिम्मेदारी है। किसी व्यक्ति की पहचान, पहुंच या रिश्तेदारी उसके लिए कानून से बचने का आधार नहीं बन सकती,उन्होंने कहा कि खंडवा में अवैध गतिविधियों को किसी भी रूप में संरक्षण नहीं दिया जाएगा और आमजन के हित में प्रशासन के साथ मिलकर इस दिशा में लगातार प्रयास किए जाएंगे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!