ताज़ा ख़बरें

*कन्हैयालाल सहजवानी ने की देहदान की घोषणा*

खास खबर

*कन्हैयालाल सहजवानी ने की देहदान की घोषणा*

*सक्षम ,लायन्स, नेत्रदान देहदान समिति का 183 वाँ देहदान पंजीकरण सम्पन्न*

खण्डवा।सिंधी कालोनी गली नम्बर 2 खण्डवा निवासी कन्हैयालाल सहजवानी ने मरणोपरांत देहदान का घोषणा पत्र सिंधी समाज के चालीस दिन के उपवास चालीहा साहब महोत्सव के समापन अवसर पर सिंधी समाज के इष्टदेवता भगवान श्री झूलेलाल जी के मंदिर में भरा।
जानकारी देते हुए सक्षम संस्था के अध्यक्ष व लायन्स नेत्रदान देहदान एवं अंगदान जनजागृति समिति के संयोजक नारायण बाहेती और समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि राधा स्वामी सम्प्रदाय व सक्षम संस्था, लायन्स क्लब खण्डवा, लियो क्लब खण्डवा, नेत्रदान–देहदान एवं अंगदान जनजागृति समिति द्वारा निरंतर चलाए जा रहे जनजागरण अभियान से प्रेरित होकर कन्हैयालाल पिता भगवानदास सहजवानी ने भाई प्रकाश सहजवानी एवं मित्र महेश राजानी व परिवार जन के गवाह के रूप में सहमति युक्त देहदान घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर कर समाजसेवी कमल नागपाल,डॉ दिलीप हिंदुजा,राजू वाधवा,हरीश आसवानी, संजय सभनानी की उपस्थिति में समिति को सौंपा।समिति द्वारा भरा गया यह 183 वाँ देहदान घोषणा पत्र है।
सक्षम खण्डवा के अध्यक्ष एवं समिति संयोजक नारायण बाहेती ने जानकारी देते हुए बताया कि यह घोषणा समाज में बढ़ती मानवीय चेतना का प्रमाण है।इस अवसर पर नेत्रदान–देहदान समिति के नारायण बाहेती,डॉ. सोमिल जैन,प्रहलाद तिरोले,सुनील जैन,अनिल बाहेती, सुरेंद्रसिंह सोलंकी,राजीव शर्मा,राजीव मालवीय, लायन्स क्लब अध्यक्ष घनश्याम वाधवा,गांधी प्रसाद गदले, डॉ. राधेश्याम पटेल, रणवीर सिंह चावला, चंचल गुप्ता, सहित सक्षम संस्था,लायन्स क्लब खण्डवा, लियो क्लब खण्डवा एवं महर्षि दधीचि समिति के पदाधिकारियों का विशेष सहयोग रहा।देहदान की घोषणा करते हुए कन्हैयालाल सहजवानी ने भावुक शब्दों में कहा कि “ *मृत्यु के बाद शरीर को जलाकर नष्ट करने से बेहतर है कि वह किसी के जीवन के काम आए। हमारे नेत्र किसी को दृष्टि दे सकते हैं और हमारी देह मेडिकल विद्यार्थियों को शिक्षा देकर समाज के लिए अच्छे चिकित्सक तैयार कर सकती है।
समिति के सहयोग से अब तक *25 देह* मेडिकल कॉलेज को सुपुर्द की जा चुकी हैं तथा *531 दिवंगत व्यक्तियों के नेत्रदान* सफलतापूर्वक कराए गए हैं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!