
*विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल*
*सेवा ही संगठन की पहचान*
खण्डवा//विश्व हिंदू परिषद–बजरंग दल के गौ रक्षक कार्यकर्ताओं राज भगौरे, अंकित राठौर, अर्जुन खूटवड़, रोहन जगताप एवं कृष्णा दशोरे ने मानवता, संवेदनशीलता और गौ सेवा का उत्कृष्ट परिचय देते हुए एक घायल गौ माता का उपचार कराया।
उपचार के पश्चात गौ माता को सुरक्षित रूप से केशव सेवा धाम गौशाला पहुँचाया गया, जहाँ उनकी आगे की उचित देखभाल की जाएगी।
गौ रक्षा और गौ सेवा केवल हमारा दायित्व नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और राष्ट्र के प्रति हमारी आस्था का प्रतिक है समाज के सभी नागरिकों से आग्रह है कि यदि कहीं भी घायल या असहाय गौ माता दिखाई दें, तो उनकी सहायता हेतु आगे आएं। या बजरंग दल के कार्यकर्ता से संपर्क करें।












