ताज़ा ख़बरें

*लायन्स भोजन सेवा केंद्र ने मनाया 27 वा स्थापना दिवस*

खास खबर

*लायन्स भोजन सेवा केंद्र ने मनाया 27 वा स्थापना दिवस*
*लायन्स क्लब खण्डवा के लायन्स भोजन सेवा केंद्र का 27 वा स्थापना दिवस सम्पन्न*
खण्डवा ।लायन्स क्लब खण्डवा द्वारा जिला चिकित्सालय परिसर में संचालित लायन्स भोजन सेवा केंद्र का 27 वा स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया। नारायण बाहेती ने बताया कि 24 अगस्त 2000 को तत्कालीन अध्यक्ष स्व इंद्रजीत सिंह राजपाल के नेतृत्व में मरीजो के परिजनों के भोजन हेतु जिला चिकित्सालय परिसर में लायन्स भोजन सेवा केंद्र की स्थापना हुई।वर्तमान में लायन्स क्लब खण्डवा अध्यक्ष घनश्याम वाधवा सचिव हेमलता पालीवाल कोषाध्यक्ष पवन लाड़ लायन्स भोजन सेवा केंद्र चेयरमेन गांधी प्रसाद गदले,नारायण बाहेती व राजीव शर्मा के नेतृत्व में संचालित भोजन सेवा में सुबह व शाम 250 से अधिक मरीजो के परिजन निःशुल्क भोजन करते है। समाजसेवी सुनील जैन लायंस साथियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि देश के प्रसिद्ध संत डोंगरेजी महाराज हर आयोजित कथा में कहते थे कि प्यासे को पानी और भूखे को रोटी यदि खिला दी तो इससे बड़ा पुण्य कार्य और मानव सेवा हो नहीं सकती, उसी के अनुरूप लायंस भोजनालय समिति ?विगत 26 वर्षों से जिला अस्पताल में मरीजों के परिजनों को एवं जरूरतमंदों को लगातार निशुल्क घर जैसा भोजन करवा रही है, यह एक सराहनीय और पुण्य कार्य है। सोमवार को स्थापना दिवस पर अतिथि के रुप मे काजले दम्पत्ति ,मासिक दानदाता सुनील बंसल,अनिल सोनी,विशेष रूप से उपस्थित हुए।इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट चेयरमेन फ़ूड फार हंगर अणिमा उबेजा, डिस्ट्रिक्ट पीआरओ राजीव मालवीय,समाजसेवी सुनील जैन, कमल नागपाल,गुरमीत सिंह उबेजा, पूर्व सचिव ओम प्रकाश अग्रवाल, रेखा रामस्नेही,गांधी प्रसाद गदले, सुशीला गदले, डिस्ट्रिक्ट चेयरमेन नारायण बाहेती, राजीव शर्मा के साथ ही वसीम कुरैशी, राजू नामदेव लियो क्लब खण्डवा के अध्यक्ष अभिषु शर्मा व टीम एवं सदस्यों ने शुभकामनाएं देते हुए अपने हाथों भोजन परोसा। श्री बाहेती ने। बताया कि लायन्स क्लब खण्डवा द्वारा 1974 से रेल्वे स्टेशन परिसर पर लायन्स रोटी सेवा केंद्र प्रारम्भ किया गया। इस लायन्स भोजन सेवा केंद्र के सेवा कार्य ने बहु प्रांतीय लायन्स मल्टीपल व लायन्स इंटरनेशनल तक विशेष पहचान स्थापित कर सम्मानित किया है।कार्यक्रम का संचालन नारायण बाहेती ने किया ।राजीव शर्मा ने सभी का आभार माना।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!