
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
चंडीगढ़। जेसीआई नॉर्थ कार्निवल का भव्य आयोजन चंडीगढ़ में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में देशभर से जेसीआई के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सहभागिता की।
इस अवसर पर खंडवा के रीजन चेयरमैन एवं जेसी पीडीएम हेमंत मुंडड़ा जी को उनके उत्कृष्ट नेतृत्व एवं संगठन के प्रति उल्लेखनीय योगदान के लिए “Outstanding Regional Chairman – Special Award” से सम्मानित किया गया। यह जानकारी देते हुए अनिल बाहेती ने बताया कि यह सम्मान खंडवा एवं पूरे रीजन के लिए गौरव का विषय है।इस गौरवपूर्ण अवसर पर खंडवा से जोन वाइस प्रेसिडेंट अभिषेक सैनी एवं रणवीर सिंह चावला,अनिल बाहेती,मनोज साह, दीपक सोलंकी, अमीन खान मनन सोनी नागेश वांलजकरसहित अनेक जेसीआई पदाधिकारियो ने हेमंत मुंडड़ा जी को इस विशेष उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। यह सम्मान उनके समर्पण, सक्रिय नेतृत्व और संगठन के प्रति निरंतर योगदान का प्रतीक है।













