
क्षेत्र की सुख समृद्धि खुशहाली के लिए सांसद श्री पाटिल ने की ओंकारेश्वर पार्वती परिक्रमा एवं पूजा अर्चना।

खंडवा। सावन के इस पवित्र माह में भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना करने से पुण्य की प्राप्ति होती है, सुख शांति बनी रहती हें।श्रावण के इस महीने में बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक प्रातः काल की बेला में एक लोटा जल लेकर भगवान भोलेनाथ को जल चढ़ाकर बेलपत्र भेंट पर पूजा अर्चना कर रहे हैं। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि बड़ी संख्या में जिले भर में कावड़ यात्राओं का भी आयोजन हुआ। क्षेत्र की सुख समृद्धि खुशहाली एवं सर्व कल्याण के लिए सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल 24 अगस्त श्रावण के अंतिम सोमवार को तीर्थ नगरी ओमकारेश्वर पहुंचकर श्रद्धालुओं के साथ मां नर्मदा के दर्शन पर ओम्कार पर्वत की परिक्रमा की,एवं परिक्रमा के पश्चात श्री ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन व अभिषेक पूजा अर्चना की। सभी धर्म प्रेमी बंधुओ नें भी ओंकारेश्वर की इस पावन यात्रा में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित किया। इस अवसर पर सांसद श्री पाटिल ने कहा कि रावण के इस पवित्र माह में भोले बाबा की सेवा से सभी दुख दर्द दूर होकर मां को शांति की प्राप्ति होती है। क्षेत्र की जनता की सुख समृद्धि खुशहाली के लिए मेरे द्वारा श्रद्धालुओं के साथ ओंकार पर्वत की परिक्रमा की गई एवं भोले बाबा की पूजा अर्चना की गई। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर परिक्रमा एवं भोले बाबा की पूजा अर्चना में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के साथ राजपाल सिंह तोमर, पंधाना विधायक छाया मोरे, श्रीमती जयश्री पाटिल, महापौर अमृता अमर यादव, मांधाता विधायक नारायण पटेल, खंडवा विधायक प्रतिनिधि मुकेश तनवें, हरीश कोटवाले,सेवादास पटेल, सुभाष कोठारी, पुरुषोत्तम शर्मा, धर्मेंद्र बजाज, सूरजपाल सिंह, प्रवक्ता सुनील जैन, चंद्रेश पचौरी, राजेश तिवारी, महेंद्र सावनेर, सागर आरतानी, तपन डोंगरे, श्याम सिंह मौर्य, प्रदीप यादव, विजय राठौड़, संजय सिंह राणा, अनिल विश्वकर्मा, संटू दादा,राजेंद्र सिंह ठाकुर,दीपक पटेल, विजय बहादुर लाला,धर्मेंद्र दंगोडे,प्रकाश परिहार, गोपी शर्मा, जितेंद्र सिसोदिया, दीपक पटेल, प्रकाश यादव,अनिल भगत,तजेंद्र बाथम,कपिल अंजने, आशीष शर्मा, बलदेव सिंह मौर्य सहीत बढी संख्या में कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित थे।













