
*श्रावण मास अंतिम सोमवार हुआ शिव दूग्धाभिषेक*
*किशोर नगर एलआईजी स्थित दुर्गेश्वर शिव मंदिर में हुआ भव्य आयोजन*
खंडवा। किशोर नगर एलआईजी स्थित दुर्गेश्वर शिव मंदिर में श्रावण मास अंतिम सोमवार के अवसर पर पंडित श्याम सरमंडल के दिशा निर्देश में शिव पूजन अर्चन के साथ दूग्धाभिषेक का भव्य आयोजन हुआ। यह जानकारी देते हुए प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि इस अवसर पर मुख्य यजमान के रूप में कुशल मेहरा उपस्थित थे। पंडित सरमंडल के गगनभेदी मंत्र उच्चारण के मध्य भगवान शिवलिंग का दूग्धाभिषेक किया गया। इस मौके पर नेहा कटारे, धानी चावड़ा, नीलम मेहरा, माधुरी लाड़, ज्योति नेहा मंगवानी, जया खांडेल, कुश, डिग्री मेहरा, निर्मल मंगवानी, संगीता राठौर, वंदना, राधेश्याम राठौर, आदि सहित अनेक क्षेत्रवासी श्रद्धालुजन उपस्थित थे।













