ताज़ा ख़बरें

उज्जैन गरोंठ फोरलेन हाइवे पर मंगलवार सुबह करीब 6: बजे ग्राम रामा खेड़ी के समीप हुआ हादसा उतर प्रदेश नम्बर की आरटीका तेज रफ्तार से ट्रक में जा घुसी

बडौद आगर मालवा से संजय जैन की रिपोर्ट

उज्जैन-गरोठ फोरलेन पर मंगलवार सुबह करीब 6 बजे ग्राम रामाखेड़ी के समीप एक भीषण सड़क हादसा हो गया। उत्तर प्रदेश नंबर की अर्टिगा कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। इस हादसे में कार सवार मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस पायलट संदीप गोस्वामी और अमरीश तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला और उपचार के लिए शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ौद पहुंचाया। हादसे में एक महिला वाहन में बुरी तरह फंस गई थी, जिसे निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!