झारखंड

करंट हादसे के मृतक के परिजनों से मिले विधायक, हरसंभव सहायता का दिया भरोसा

 

 

चौपारण। प्रखंड के ग्राम ब्रह्मोरिया में बिजली के करंट की चपेट में आकर जान गंवाने वाले नरेश भुइयाँ के शोकाकुल परिवार से मिलने रविवार शाम बरही विधायक मनोज कुमार यादव उनके आवास पहुंचे। विधायक ने परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की तथा दुख की इस घड़ी में उन्हें ढांढस बंधाते हुए हरसंभव सहायता का भरोसा दिया।

गौरतलब है कि नरेश भुइयाँ ने अपनी बेटी को करंट से बचाने का प्रयास किया था। इसी दौरान वे स्वयं करंट की चपेट में आ गए। इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के पांच लोग बारी-बारी से करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सभी घायलों का इलाज कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान नरेश भुइयाँ की मौत हो गई।

विधायक ने घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए कहा कि पीड़ित परिवार को हरसंभव सहयोग दिलाने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि राजदेव यादव, मुखिया प्रतिनिधि संतोष भुइयाँ, समाजसेवी रामचंद्र सिंह, कपिल भुइयाँ, सुरेंद्र भुइयाँ, अनिल यादव, शुभम भुइयाँ, गिरीश राणा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!