झारखंड

मां भगवती मंदिर में 68वें गुलजारी पूजा महोत्सव को लेकर हुई अहम बैठक

 

चौपारण। चतरा मोड़ स्थित मां भगवती मंदिर प्रांगण में वार्षिक गांव गुलजारी पूजा महोत्सव की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में इस वर्ष आयोजित होने वाले 68वें पूजा महोत्सव को लेकर विभिन्न तैयारियों और व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 22 अगस्त को हवन, भंडारा एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा। वहीं, रात 9 बजे से पटना एवं बंगाल से आए कलाकारों द्वारा भक्ति जागरण प्रस्तुत किया जाएगा। पूजा महोत्सव को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए कमेटी का भी गठन किया गया।

अध्यक्ष घनश्याम यादव, उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष प्रेम अग्रवाल ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी पूजा महोत्सव धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। सचिव विशुन साव ने कहा कि पूजा के दौरान किसी प्रकार का विवाद, अड़चन या अशांति उत्पन्न न हो, इसके लिए कमेटी के सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बैठक में दिलचन यादव, हेमराज साव, नारद जी, पप्पू केशरी, विनोद केशरी, शंकर केशरी, अशोक केशरी, राहुल केशरी, उदय केशरी, रोहित केशरी, अर्जुन केशरी, राजेंद्र ठाकुर, संजय चंद्रवंशी, चौपारण मुखिया विनोद सिंह, वरिष्ठ सदस्य दिलीप राणा सहित अन्य लोग उपस्थित थे। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से पूजा महोत्सव में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!