झारखंड

पार्कर्स कंसल्टिंग एंड वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड की शाखा का हुआ शुभारंभ, रोजगार के अवसर बढ़ाने पर जोर

धनबाद में Parkers Consulting & Ventures Pvt. Ltd. की नई शाखा का शुभारंभ शुक्रवार को टुंडी विधायक सह पूर्व मंत्री मथुरा प्रसाद महतो के अनुज बसंत महतो ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से शाखा प्रबंधक चतुर्भुज कुमार, संत कुमार शर्मा, गणेश राउत, विजय शर्मा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित हुए। शुभारंभ के दौरान कंपनी की कार्यप्रणाली और रोजगार से जुड़े अवसरों को लेकर उपस्थित लोगों को जानकारी दी गई।

इस मौके पर शाखा प्रबंधक चतुर्भुज कुमार ने कहा कि शाखा खोलने का मुख्य उद्देश्य युवाओं और बेरोजगार लोगों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि कंपनी के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को रोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि व्यवसाय से जुड़े लोग भी कंपनी के साथ जुड़कर शाखा की फ्रेंचाइजी लेकर अपना काम शुरू कर सकते हैं। उनके अनुसार, फ्रेंचाइजी के लिए रजिस्ट्रेशन निःशुल्क रखा गया है।

शाखा के शुभारंभ को लेकर मौजूद लोगों में उत्साह देखा गया। आयोजकों ने कहा कि आने वाले समय में कंपनी के माध्यम से क्षेत्र के युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किया जाएगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!