झारखंड

बुजुर्गों की तीर्थयात्रा का सफर: सांसद तीर्थ दर्शन योजना के 80वें जत्थे को दिखाई गई हरी झंडी

 

चौपारण। हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल द्वारा संचालित सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान के तहत रविवार को 80वां जत्था चौपारण प्रखंड के करमा पंचायत से तीर्थ यात्रा के लिए रवाना हुआ। इस जत्थे में 65 बुजुर्ग श्रद्धालु शामिल रहे। बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने भगवा झंडा दिखाकर श्रद्धालुओं को रवाना किया।

रवाना होने से पूर्व श्रद्धालुओं में काफी उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए उनकी सुखद, सुरक्षित और मंगलमय यात्रा की कामना की।

मौके पर सांसद रामस्वरूप पासवान, मध्य सांसद प्रतिनिधि रिशु बरनवाल, विधायक प्रतिनिधि राजदेव यादव,चौपारण मुखिया संघ अध्यक्ष बीरेंद्र रजक, करमा पंचायत की मुखिया देवेंती देवी, तीर्थ यात्रा प्रभारी द्वारिका सिंह, जुगनू सिंह, गौतम गुप्ता, सह सांसद प्रतिनिधि सहदेव यादव, चौपारण मध्य मंडल अध्यक्ष रेवा शंकर साव, आकाश जायसवाल, आदित्य चौरसिया,विजय भुइयां, प्रदीप चंद्रवंशी सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

श्रद्धालुओं ने इस पहल के लिए सांसद मनीष जायसवाल एवं सहयोगी जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार जताया। इस दौरान पूरे परिसर में धार्मिक उत्साह का माहौल बना रहा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!