झारखंड

इकलौते बेटे की विषैले पदार्थ के सेवन से मौत, टीटही गांव में पसरा मातम

 

चौपारण। प्रखंड के सिंघरावा पंचायत अंतर्गत टीटही गांव में विषैले पदार्थ के सेवन से 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी मुकेश चंद्रवंशी के इकलौते पुत्र सुधांशु कुमार उर्फ राजा के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार, सुधांशु कुमार ने अज्ञात कारणों से विषैले पदार्थ का सेवन कर लिया। कुछ ही देर बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

युवक की असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सुधांशु अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। घटना की सूचना मिलते ही गांव के लोग मृतक के घर पहुंचने लगे और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। ग्रामीणों के बीच घटना को लेकर गहरा दुख है। हालांकि, युवक द्वारा विषैले पदार्थ के सेवन के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो सका है।

बुधवार को बराकर नदी तट पर गमगीन माहौल में सुधांशु का अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। पूरे क्षेत्र में इस घटना को लेकर शोक का माहौल बना हुआ है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!