झारखंड

एनवाईएस इंटरनेशनल एकेडमी में स्वतंत्रता दिवस का जश्न धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, देशभक्ति गीत और भाषण प्रस्तुत किए गए, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर अपनी कला का प्रदर्शन किया।

 

चौपारण। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बसारिया स्थित एनवाईएस इंटरनेशनल एकेडमी में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिसर से निकाली गई प्रभात फेरी से हुई। विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों और गीतों के साथ क्षेत्र का भ्रमण किया। प्रभात फेरी के दौरान बच्चों में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन एवं देश के प्रति समर्पण की भावना देखने को मिली।

प्रभात फेरी के बाद विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया गया। विद्यालय की प्रचार्या दीपशिखा मिश्रा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद सभी ने राष्ट्रगान गाकर तिरंगे को सम्मान दिया तथा देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता बनाए रखने का संकल्प लिया।

ध्वजारोहण के बाद विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, समूह नृत्य, भाषण, कविता-पाठ एवं नाटक सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों एवं शिक्षकों का मन मोह लिया।

इस अवसर पर प्रचार्या ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता हमारे लिए गौरव के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने बच्चों से ईमानदार, अनुशासित एवं जिम्मेदार नागरिक बनकर शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।समारोह में स्कूल के बच्चों ने कई तरह के कार्यक्रम का जबरदस्त प्रदर्शन कर सभी को मन्त्र मुग्ध कर दिया एवं महात्मा गांधी, भगत सिंह, नेताजी सुभाष चंद्र बोस और चंद्रशेखर आजाद सहित देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान को याद किया गया। अंत में सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं और राष्ट्रहित में कार्य करने के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!