झारखंड

सावन के रंग, कायस्थ संग: महासभा द्वारा भव्य सावन महोत्सव का आयोजन

 

हजारीबाग।अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, हजारीबाग इकाई की ओर से वैभवी बैंक्वेट हॉल, प्रधान कैफेटेरिया में भव्य सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सावन की पारंपरिक संस्कृति एवं उत्सव का आनंद उठाया। कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर अतिथि महिला एवं बाल विकास पदाधिकारी शिप्रा सिन्हा, प्रदेश अध्यक्षा सुधा प्रधान, सुधा वर्मा एवं दीपक नाथ सहाय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जिसके बाद चित्रगुप्त भगवान की आरती एवं गणेश वंदना की गई सावन महोत्सव के दौरान छोटे छोटे बच्चे बच्चियों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दिया गया l इस दौरान बच्चों बच्चियों के द्वारा ग्रुप डांस , भक्ति गीत की मनमोहक प्रस्तुति दी गई सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत बेल व आंवला का पौधा देकर एवं अंगवस्त्र ओढ़कर किया

इस अवसर पर अतिथियों एवं आयोजकों ने सावन महोत्सव की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज के लोगों को एक-दूसरे से जुड़ने और अपनी परंपरा एवं संस्कृति को आगे बढ़ाने का अवसर मिलता है। सावन महोत्सव के दौरान महिलाओं ने सावन से जुड़े गीत, नृत्य एवं विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम स्थल पर सावन की हरियाली और उत्सव के अनुरूप आकर्षक सजावट की गई थी, जिसने कार्यक्रम की भव्यता को और बढ़ा दिया।

महोत्सव में शामिल महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम के दौरान हंसी-खुशी और उत्साह का माहौल बना रहा। कार्यक्रम के दौरान स्वरुचि भोजन का स्टाल लगा जिसमें पानी पूरी , लिट्टी चोखा, समोसा और पारंपरिक व्यंजन का उपस्थित लोगों ने लुफ्त उठाया l विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं मनोरंजक कार्यक्रमों ने उपस्थित लोगों का खूब मनोरंजन किया। इस दौरान आयोजक सह समाजसेवी डॉ प्रभात कुमार प्रधान ने कहा कि अखिल भारतीय कायस्थ महासभा सामाजिक एकजुटता के साथ-साथ सांस्कृतिक परंपराओं को संरक्षित करने के उद्देश्य से इस प्रकार के आयोजन आगे भी करती रहेगी। कार्यक्रम के सफल आयोजन में महासभा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!