
चौपारण: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चौपारण प्रखंड मुख्यालय सहित सभी पंचायत भवनों, थाना परिसर, शैक्षणिक संस्थानों तथा सरकारी एवं गैर-सरकारी कार्यालयों में हर्षोल्लास के साथ ध्वजारोहन किया गया। राष्ट्रीय ध्वज फहराते ही देशभक्ति गीतों और नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। जगह-जगह आयोजित कार्यक्रमों में लोगों ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए राष्ट्र की एकता और अखंडता का संकल्प लिया।प्रखंड मुख्यालय में बीडीओ नितेश भास्कर ने ध्वजारोहन किया। थाना परिसर में थाना प्रभारी पंकज कुमार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. पुष्पा, प्रादेशिक वन विभाग एवं वाइल्डलाइफ वन विभाग मे वनपाल तथा चोरदाहा चेकपोस्ट में प्रभारी नितिश कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। केबीएसएस प्लस टू हाई स्कूल में प्राचार्य कालीचरण राम और सुरेखा प्रकाश भाई पब्लिक स्कूल में प्राचार्य रीना पांडे ने ध्वजारोहण किया। चौपारण कॉलेज में सचिव रंजीत वर्णवाल ने तिरंगा फहराया।
पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला के आवास पर पूर्व उप प्रमुख प्रीति कुमारी ने ध्वजारोहन किया। पंचायत भवनों में बछई में मुखिया बीरेंद्र रजक, चोरदाहा में मुखिया कसिया देवी, दैहर में ब्रह्मदेव भुइयां, चौपारण में पिंकी देवी, ताजपुर में उषा देवी, कर्मा में देवंती देवी, बहेरा में पूजा कुमारी, बसरिया में मंजू देवी, जवनपुर में जानकी यादव, रामपुर में सुनीता देवी, चैथीं में उपेंद्र उर्फ गुलाबी यादव, जगदीशपुर में सुनीता देवी तथा भगहर में कृष्णा रविदास ने तिरंगा फहराया। कर्मा गांव में कांग्रेस जिला सचिव रेवाली पासवान ने ध्वजारोहन किया।
इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों एवं संस्थानों में सांस्कृतिक कार्यक्रम, देशभक्ति गीत, नृत्य और खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। बच्चों और युवाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह को यादगार बना दिया।













