ताज़ा ख़बरें

जनदर्शन में विधायक कंचन तनवे ने सुनीं आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश।

खास खबर

जनदर्शन में विधायक कंचन तनवे ने सुनीं आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश।

खंडवा। खंडवा विधायक कंचन तनवे ने अपने एनवीडीए कॉलोनी स्थित विधायक कार्यालय में आयोजित नियमित जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि गुरुवार को निवास पर ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी व्यक्तिगत एवं जनसुविधाओं से जुड़ी विभिन्न समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं।

जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों पर विधायक कंचन तनवे ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए समस्याओं के शीघ्र और प्रभावी निराकरण के लिए कहा। कई मामलों में उन्होंने अधिकारियों से दूरभाष पर चर्चा कर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।

प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि विधायक ने जनदर्शन में पहुंचे लोगों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि “किसी भी समस्या को लेकर चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। आपकी विधायक हर समय आपके साथ खड़ी है। हर समस्या का समाधान संभव है और हम सभी मिलकर उसका समाधान करेंगे।”

उन्होंने कहा कि विधायक कार्यालय आमजन के लिए सदैव खुला है, जहां क्षेत्र के लोग अपनी समस्याएं और सुझाव लेकर पहुंच सकते हैं। जनदर्शन के माध्यम से जनता और जनप्रतिनिधि के बीच सीधा संवाद स्थापित हो रहा है, जिससे समस्याओं के त्वरित समाधान में मदद मिल रही है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!