
दादाजी धूनीवाले मंदिर पहुंचीं विधायक कंचन तनवे, नव नियुक्त मंडल अध्यक्षों के साथ किया दर्शन-पूजन।

मंदिर निर्माण के चल रहे कार्यों का अवलोकन भी किया।
खंडवा। खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे ने गुरुवार को अपने नियमित मंदिर दर्शन कार्यक्रम के तहत श्री दादाजी धूनीवाले महाराज मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा, खंडवा विधानसभा के नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष भी उनके साथ मौजूद रहे। विधायक कंचन तनवे ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश एवं खंडवा विधानसभा की सुख-समृद्धि, संगठन की निरंतर प्रगति तथा जनकल्याण की कामना की। उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों को जनसेवा के प्रति समर्पित होकर कार्य करने का संकल्प भी दिलाया। मंदिर दर्शन के दौरान विधायक ने निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया और संबंधित जिम्मेदारों से कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं।
विधायक तनवे ने कहा कि व्यस्त कार्यक्रमों के बावजूद प्रतिदिन मंदिर दर्शन एवं कार्यालय में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम उनकी प्राथमिकता हैं। जनप्रतिनिधि के रूप में जनता से निरंतर संवाद और धार्मिक आस्था दोनों उनके सार्वजनिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।









