
*किशोर दा के जन्मदिन व खण्डवा गौरव दिवस हेतु हुई साधारण सभा*
*किशोर प्रेरणा मंच करेगा वाइस ऑफ खण्डवा , स्वरांजलि व किशोर नाईट का आयोजन*
खण्डवा।किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच द्वारा हरफनमौला किशोर कुमार के जन्मदिन व खण्डवा गौरव दिवस पर होने वाले आयोजन की तैयारी हेतु साधारण सभा का आयोजन महापौर अमृता यादव, कलेक्टर ऋषभ गुप्ता, पुलिस अधीक्षक अगम जैन, एडीएम सृष्टि देशमुख, सीईओ नागार्जुन गोड़ा, एवं रणवीर सिंह चावला के मार्गदर्शन में कलेक्टर सभागृह में किया गया। जानकारी देते हुए मंच के प्रवक्ता सुनील जैन व सचिव नारायण बाहेती ने बताया कि किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी गायन के क्षेत्र में वृहद वाइस ऑफ खण्डवा प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष गायन प्रतियोगिता तीन ग्रुप में करने का निर्णय लिया गया है। प्रतियोगिता में देश के किसी भी स्थान का व्यक्ति भाग ले सकेगा। सभी के सुझाव अनुसार पूर्व वर्ष से इस वर्ष प्रतियोगिता पुरस्कार की राशि बढ़ाने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। सीनियर ग्रुप में प्रथम पुरस्कार ₹31000 द्वितीय पुरस्कार 21 000 व तृतीय पुरस्कार ₹11000 का रखा गया। जूनियर ग्रुप में प्रथम पुरस्कार 15 000 द्वितीय पुरस्कार 8000 और तृतीय पुरस्कार ₹5000 रहेगा। सब जूनियर ग्रुप में प्रथम पुरस्कार 11 000 द्वितीय पुरस्कार 8000 एवं तृतीय पुरस्कार ₹5000 रखा गया है ।सब जूनियर ग्रुप एवं जूनियर ग्रुप का आडिशन 22 जुलाई को होगा ।सीनियर ग्रुप का आडिशन किशोर कुमार सभागृह मे 23 जुलाई को होगा ।ऑडिशन में किसी भी प्रदेश के व्यक्ति भाग ले सकते है। 30 जुलाई को क्वार्टर फाइनल 31 जुलाई को सेमीफाइनल एवं 2 अगस्त को प्रतियोगिता का फाइनल राउंड संपन्न होगा।कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष 3दिवसीय खण्डवा गौरव दिवस का आयोजन 2 -3 व 4अगस्त को किया जा रहा है। 2 अगस्त को प्रातः चेम्बर ऑफ कॉमर्स व सामाजिक संस्थाओं के द्वारा मैराथन नगरपालिका से केवलराम चौराहे तक होगी।2 अगस्त रात में गायन प्रतियोगिता का फाइनल किशोर कुमार सभागृह में होगा।3 अगस्त को प्रातः स्कूली व कालेज के छात्रों की विभिन्न प्रस्तुति नगरपालिक निगम के सामने मंच पर होगी।आतिशबाजी व गुब्बारे उड़ाए जाएंगे। 3 अगस्त शाम को नगरपालिका के पास फ़ूड झोन ,बैंड की प्रस्तुति व मंच पर संजय बादयानी के किशोर कुमार फेन्स क्लब कराड,गौरव खरे की टीम गायन की प्रस्तुति देगी। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि 4 अगस्त को प्रातः 9 बजे से किशोर दा की समाधि पर पुष्पांजलि व सुरमई श्रद्धांजलि का आयोजन नगरपालिका निगम व किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच के संयुक्त तत्वावधान में होगा।4 अगस्त की शाम 7 30 बजे से किशोर नाईट में ख्यातिप्राप्त गायक पी गणेश व प्रीति जोशी द्वारा गानों की प्रस्तुति दी जावेगी। गायन के क्षेत्र में ख्याति प्राप्त पार्श्वगायक विनोद राठौर मुंबई को 1 लाख रुपये व ताम्रपत्र व किशोर सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य मंत्री मोहन यादव व प्रभारी मंत्री धर्मेंद्र लोधी को आमंत्रित किया है।उनके आने की संम्भावना है।अध्यक्ष रणवीर सिंह चावला ने आयोजन की रूपरेखा से अवगत कराया।महापौर अमृता यादव ने सहयोग का आश्वासन देते हुए अपनी शुभकामनाएं दी।वाइस ऑफ खण्डवा का मुख्य प्रायोजक बैंक ऑफ इंडिया व किशोर गौरव सम्मान का प्रायोजक बंसल परिवार रहेगा।साधारण सभा मे कलेक्टर व मंच के संरक्षक ऋषव गुप्ता,महापौर अमृता यादव,एसडीएम व मंच के प्रबंध कार्यकारिणी समिति के चेयरमेन सिंगई,नगरनिगम अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा,
,सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग बहादुर सिंह,अध्यक्ष रणवीर सिंह चावला, सचिव नारायण बाहेती, उपाध्यक्ष सुनील सकरगाये,आशीष चटकले, प्रवक्ता सुनील जैन, सुरेंद्रसिंह सोलंकी ,प्रमोदपुरी,गुरमीत सिंह उबेजा, मंगलेश तोमर,अतुल अत्रिवाल,चंद्रशेखर मिश्रा, हरदीपसिंह छाबड़ा,भूपेंद्रसिंह चौहान,शरद खंडेलवाल, अनुराग राठौड़,लक्ष्मण चौहान, विजय राठी,एम आई सी के राजेश यादव,सोमनाथ काले,दीना पंवार,विक्की भावरे, एन के दवे, बैंक ऑफ इंडिया के प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे। पदाधिकारियों ने खण्डवा गौरव दिवस के सभी कार्यक्रमो में पधारने की अपील की ।सचिव नारायण बाहेती ने सभी का आभार माना।







