ताज़ा ख़बरें

*महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव की विशेष सौगात: पूरे वर्ष का जल उपभोक्ता प्रभार एकमुश्त जमा करने पर 1 माह की राशि की छूट*

खास खबर

*महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव की विशेष सौगात: पूरे वर्ष का जल उपभोक्ता प्रभार एकमुश्त जमा करने पर 1 माह की राशि की छूट*
खंडवा। नगर पालिक निगम खंडवा द्वारा राजस्व महाअभियान के अंतर्गत महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव की पहल पर शहर के करदाताओं के लिए विशेष छूट दिवस आयोजित किया जा रहा है। शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 को करदाताओं को एकमुश्त कर जमा करने पर आकर्षक छूट का लाभ प्रदान किया जाएगा।

इस विशेष अभियान के अंतर्गत पूरे वर्ष का जल उपभोक्ता प्रभार एकमुश्त जमा करने वाले उपभोक्ताओं को 1 माह के जल उपभोक्ता प्रभार की राशि की पूर्ण छूट प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही सम्पत्तिकर एकमुश्त जमा करने पर 3 प्रतिशत की छूट का लाभ भी दिया जाएगा।

महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव ने कहा कि नगरवासियों को समय पर कर भुगतान के लिए प्रोत्साहित करने तथा उन्हें आर्थिक राहत प्रदान करने के उद्देश्य से यह विशेष सौगात दी जा रही है। उन्होंने सभी सम्माननीय करदाताओं से अपील की है कि वे 10 जुलाई, शुक्रवार को नगर पालिक निगम के कर संग्रहण केंद्रों पर पहुंचकर पूरे वर्ष का जल उपभोक्ता प्रभार एवं सम्पत्तिकर एकमुश्त जमा करें तथा इस विशेष छूट का अधिकतम लाभ उठाएं।

उन्होंने कहा कि नागरिकों द्वारा समय पर कर जमा करने से नगर के विकास कार्यों को गति मिलेगी और शहर में बेहतर आधारभूत सुविधाओं का विस्तार संभव होगा।

नगर पालिक निगम, खंडवा ने सभी करदाताओं से इस विशेष अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!