झारखंड

सोना-सोबरन योजना के तहत लाभुकों के बीच धोती, साड़ी व लूंगी का वितरण

 

 

चौपारण। प्रखंड की ग्राम पंचायत जवनपुर स्थित जन वितरण प्रणाली राशन दुकान में राज्य सरकार की सोना-सोबरन योजना के तहत लाभुकों के बीच धोती, साड़ी एवं लूंगी का वितरण किया गया।

वितरण कार्यक्रम में पंचायत की मुखिया जानकी यादव, पंचायत समिति प्रतिनिधि बैजनाथ साव एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से लाभुकों को वस्त्र प्रदान किए। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि राज्य सरकार की यह योजना जरूरतमंद परिवारों को सम्मानपूर्वक सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि योजना का उद्देश्य गरीब एवं पात्र लाभुकों तक सरकारी सहायता समय पर पहुंचाना है।

कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी छोटेलाल जसवाल, पूर्व पंचायत समिति सदस्य सह डीलर मो. वहाब, युगल साव, राजेश चौधरी, राजेश कुशवाहा, नकुल साव, कामेश्वर साव, जसवंत साव, सानू भाई सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं लाभुक उपस्थित रहे। वितरण कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!