
*खंडवा पुलिस द्वारा कण्ट्रोल रूम खंडवा मे सायबर जागरूकता महा अभियान 15 दिवसीय “सेफ क्लिक 2.0” का किया भव्य समापन*
*100 से अधिक स्कूल, शैक्षणिक संस्थानों में, समस्त धार्मिक स्थल एवं ग्राम मे पहुंच कर विभिन्न माध्यम से साइबर जागरूक कार्यक्रम आयोजित किये गये।*

*अभियान के दौरान लगभग 5 लाख से अधिक व्यक्ति को साइबर सुरक्षा कि जानकारी देकर किया गया जागरूक*
जिला-खंडवा// मुख्यमंत्री म.प्र. की मंशानुरूप पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा बढ़ते हुए सायबर अपराध पर नियंत्रण, आम जनमानस को सायबर अपराध के प्रति जागरूक करने एवं आम जनमानस को सायबर फ्रॉड की स्थित में की जाने वाली कार्यवाही, सायबर हेल्पलाइन नंबर 1930, संचार साथी एप्प/ CEIR पोर्टल एवं राष्ट्रीय सायबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP पोर्टल – https://cybercrime.gov.in)/GRM (Grievance Redressal Mechanism) के संबंध में जानकारी दिए जाने हेतु वर्ष 2025 में चलाये गए SAFE CLICK की ही तरह 15 दिवसीय जागरूकता अभियान SAFE CLICK 2.0 दिनांक 24 जून से 08 जुलाई तक चलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
उक्त निर्देश के पालन मे प्रत्येक थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी ने अपने-अपने क्षेत्रों में कमान संभाली। पुलिस बल द्वारा निकाली गई भव्य रैलियों ने जनता में सुरक्षा का भाव पैदा किया।
अभियान के दौरान मुहर्रम के पवित्र महीने को खंडवा पुलिस ने एक चुनौती के बजाय अवसर के रूप में लिया। सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ पारंपरिक ताज़िया जुलूस’ के दौरान ‘सेफ क्लिक अभियान’ का तालमेल के साथ प्रसार किया गया, कानून-व्यवस्था भी सुदृढ़ रही और त्योहार के उल्लास के बीच लाखों लोग तक साइबर सुरक्षा का संदेश भी पहुंचा।
अभियान के दौरान जिले भर में आमजन को ‘साइबर सुरक्षा की शपथ’ दिलाई गई। जिले के समस्त थाना/चौकी कि पुलिस टीम द्वारा अभियान के दौरान 100 स्कूलों एवं अन्य शैक्षणिक संस्थानों में जाकर जागरूकता रैलियों एवं सायबर जागरूकता की पाठशाला के माध्यम से लगभग *10000 छात्र – छात्राओं एवं शिक्षकगण* को जागरूक किया गया।
इसी प्रकार खंडवा पुलिस द्वारा शहर, छोटे कस्बे, ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम पंचायत, जनपद पचायत, आंगनवाड़ी केंद्र, हाट बाज़ार, बस स्टैण्ड/ ऑटो रिक्शा स्टैण्ड, बैंक ATM , बैंक परिसर, बैंक कीओस्क सेंटर, अस्पताल आदि जगहों पर लोगों को SAFE CLICK 2.0 अभियान से जोड़ा जाकर लगभग *22 हजार* लोगों को जागरूक किया गया।
जिला पुलिस खण्डवा के सोशल मीडिया हैंडलों से सायबर जागरूकता संबंधी सामग्री का प्रसारण किया जाकर लगभग *04 लाख 60 हजार* लोगों तक अपनी डिजिटल पहुंच बनाई जाकर जागरूक किया गया।
जिले के समस्त थाना प्रभारी/चौकी प्रभारी कि टीम को साथ लेकर वरिष्ठ अधिकारी अपने अपने क्षेत्र मे जन जागरूक रैली, साइबर रन/मेराथन, ग्राम मे सरपंच सचिव एवं ग्राम कोटवार को साथ लेकर मुनादी करवाकर गली-गली, घर-घर साइबर सुरक्षा कि जानकारी दी गई।
उक्त समापन कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री अगम जैन कि अध्यक्षता मे आयोजित किया गया कार्यक्रम मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारनेकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री गजेंद्र सिंह कवर एवं समस्त पुलिस अधिकारी कर्मचारी उपस्थि रहे।
कार्यक्रम मे अभियान के दौरान पुलिस अधीक्षक खंडवा द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए साइबर टीम को प्रमाण पत्र दिया जाकर प्रोत्साहित किया गया एवं साइबर बुक वितरित कि गई।
खण्डवा पुलिस पुनः समस्त जनमानस से अपील करती है कि सायबर जागरूक बनकर सायबर अपराधों से बचे एवं सायबर अपराध घटित होने की स्थिति में तत्काल सायबर हेल्पलाइन नंबर 1930 एवं राष्ट्रीय सायबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP पोर्टल – https://cybercrime.gov.in) के माध्यम से गोल्डन hours में रिपोर्ट दर्ज करवाएं।









