ताज़ा ख़बरें

पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार सिंहस्थ 2028 के प्रशिक्षण के प्रथम सत्र का पुलिस कंट्रोल रूम मे किया गया आयोजन

खास खबर

पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार सिंहस्थ 2028 के प्रशिक्षण के प्रथम सत्र का पुलिस कंट्रोल रूम मे किया गया आयोजन
खंडवा दिनांक 01.06.26
खंडवा पुलिस टीम द्वारा आगामी सिंहस्थ पर्व की तैयारियों को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस बल को कानून व्यवस्था/ भीड़ प्रबंधन हेतु प्रत्येक जिले से मास्टर ट्रेनर चुनकर मुख्यालय स्तर पर प्रशिक्षण दिया गया जिनके द्वारा जिला स्तर पर बल को प्रशिक्षित किए जाने के उद्देश्य से साप्ताहिक प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया।
प्रथम प्रशिक्षण सत्र के शुभारंभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री महेन्द्र तारणेकर एवं अन्य पुलिस अधिकारी व मास्टर ट्रेनर की उपस्थिति में कुल 60 प्रशिक्षणार्थियों के प्रथम बैच का आज शुभारंभ किया गया जो जिले के शत प्रतिशत अधिकारी/कर्मचारी के प्रशिक्षण तक कार्यक्रम लगातार जारी रहेगा।

शुभारंभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा समस्त प्रशिक्षणार्थी को बताया गया कि आगामी सिंहस्थ 2028 के दौरान नवीनतम तकनीक का उपयोग कर भीड़ प्रबंधन, यातायात प्रबंधन एवं आकस्मिक सेवाओं के संबंध में प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रमुख पर्व स्नान के समय पुलिस व्यवस्थाएं कैसे की जाती हैं, भीड़ एवं यातायात प्रबंधन किस प्रकार संचालित किया जाता है तथा पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को आम नागरिकों एवं श्रद्धालुओं के साथ किस प्रकार व्यवहार करना चाहिए। साथ ही सिंहस्थ के दौरान पुलिस द्वारा किए
जाने वाले कार्यों, संभावित चुनौतियों एवं उनके धैर्यपूर्वक निराकरण के संबंध में भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण में अस्थायी थानों की कार्यप्रणाली, खोया-पाया केंद्र, ड्रोन तकनीक एवं सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल कमांड सिस्टम के माध्यम से व्यवस्थाओं के संचालन की जानकारी भी दी जाएगी। प्रशिक्षण का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सिंहस्थ 2028 में ड्यूटी पर जाने वाले अधिकारी-कर्मचारी पूर्ण रूप से प्रशिक्षित होकर जाएं, जिससे उन्हें कार्य करने में सरलता हो। सभी अधिकारी-कर्मचारियों को निष्ठापूर्वक एवं लगन से प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!