ताज़ा ख़बरें

बाढ़ आपदा प्रबंधन को लेकर नगर निगम में समीक्षा बैठक आयोजित

खास खबर

बाढ़ आपदा प्रबंधन को लेकर नगर निगम में समीक्षा बैठक आयोजित

खंडवा। नगर निगम कार्यालय में आज बाढ़ आपदा प्रबंधन के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता माननीय महापौर महोदय ने की। बैठक में विगत दिनों हुई अतिवृष्टि के कारण शहर के विभिन्न वार्डों एवं क्षेत्रों में जलभराव, जल निकासी व्यवस्था तथा संभावित बाढ़ की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में माननीय महापौर महोदय ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शहर के सभी संवेदनशील एवं जलभराव वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाए तथा जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। आवश्यकतानुसार पंप, मशीनरी एवं अन्य संसाधन तत्काल उपलब्ध कराए जाएँ, ताकि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

महापौर महोदय ने कहा कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा नागरिकों से प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें। नालों एवं जल निकासी मार्गों को अवरोधमुक्त रखने, राहत एवं बचाव दल को सतत सक्रिय रखने तथा लगातार हो रही वर्षा को देखते हुए 24 घंटे सतर्क रहने के निर्देश भी दिए गए।

इस अवसर पर निगम अध्यक्ष श्री अनिल विश्वकर्मा, एमआईसी सदस्य श्री राजेश यादव, श्री सोमनाथ काले, श्री दीना पवार एवं श्री अनिल वर्मा, निगम आयुक्त श्रीमती प्रियंका सिंह राजावत, कार्यपालन यंत्री श्री राधेश्याम उपाध्याय, स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन विभाग प्रभारी श्री संजय शुक्ला, श्री भूपेंद्र सिंह बिसेन, श्री गोपाल सिंह चौहान, श्री प्रशांत पंचोरे, श्री भरत सुरजाए, श्री मनीष जीले, श्री आदर्श शर्मा, श्री सर्वेश मिश्रा, श्री दिनेश सोलंकी, श्री रतन ब्राह्मण, श्री अजय पटेल, श्री मनीष पंजाबी, श्री जाकिर अहमद, श्री भवन श्रीमाली, श्री सखाराम भट्ट, श्री अनिल सहरिया, श्री कार्तिक जैन, श्री गौरव खरे, श्री प्रकाश राजपूत, श्रीमती प्रतिमा बिलिया सहित बाढ़ आपदा प्रबंधन में संलग्न अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

बैठक में संभावित आपदा की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए आवश्यक कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई तथा सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतत निगरानी रखते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!