ताज़ा ख़बरें

रातभर बाढ़ प्रभावितों की सेवा में जुटे विधायक प्रतिनिधि मुकेश तनवे, सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया लोगों को

खास खबर

रातभर बाढ़ प्रभावितों की सेवा में जुटे विधायक प्रतिनिधि मुकेश तनवे, सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया लोगों को
खण्डवा//

खंडवा जिले में लगातार हो रही मूसलाधार वर्षा से नदी-नाले उफान पर हैं। कई निचली बस्तियों में जलभराव की स्थिति निर्मित हो गई, वहीं हांडी कुंडी पिकनिक स्पॉट पर चार लोगों के फंसने की सूचना मिलते ही खंडवा विधायक प्रतिनिधि एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता मुकेश तनवे तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों से लगातार संपर्क बनाए रखते हुए राहत एवं बचाव कार्यों की मॉनिटरिंग की तथा रेस्क्यू कार्य में आवश्यक समन्वय किया और सुरक्षित सभी को बाहर निकाला सभी परिवारों ने तनवे का आभार व्यक्त किया
इसके बाद तनवे ने शहर के विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। छोटी नदी में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों को सुरक्षित निकालकर पुरानी अनाज मंडी स्थित राहत शिविर में पहुंचाया गया। यहां प्रभावित लोगों के भोजन, पेयजल एवं रात्रि विश्राम की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराई गई।
राहत शिविर में मौजूद परिवारों से चर्चा करते हुए विधायक प्रतिनिधि मुकेश तनवे ने उन्हें भरोसा दिलाया कि संकट की इस घड़ी में वे अकेले नहीं हैं। उन्होंने कहा,आप सभी निश्चिंत रहें, हर जरूरतमंद तक हरसंभव सहायता पहुंचाई जाएगी। आपकी सुरक्षा और सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।पूरी रात विधायक प्रतिनिधि मुकेश तनवे प्रशासन के साथ विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रहकर राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी करते रहे तथा प्रभावित नागरिकों की हरसंभव सहायता में जुटे रहे। उन्होंने आमजन से अपील की कि मौसम विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें, नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने से बचें तथा किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रशासन को सूचना दें।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!