ताज़ा ख़बरें

छोटे सरकार पहुंचे खंडवा दादाजी धाम पहुंचकर की पूजा अर्चना।

मंदिर निर्माण के साथ संगमरमर के आए पिल्लरो को भी देखा।

छोटे सरकार पहुंचे खंडवा दादाजी धाम पहुंचकर की पूजा अर्चना।

मंदिर निर्माण के साथ संगमरमर के आए पिल्लरो को भी देखा।

खंडवा। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी गुरु पूर्णिमा के दूसरे दिन छोटे सरकार हेलीकॉप्टर से दादाजी धाम पहुंचे जहां उन्होंने बड़े दादाजी छोटे दादा जी के चरणों में चादर चढ़ाकर निवेदन लगाया एवं पूजार्चना की नर्मदा माई के दर्शन करने के पश्चात सभी की सुख समृद्धि खुशहाली के लिए एवं दादाजी का भव्य मंदिर जल्द बने इस भावना को लेकर धुनी माई में आहुति पेश की। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि पूजा अर्चना के पश्चात छोटे सरकार ने चल रहे मंदिर निर्माण कार्य के साथ संगमरमर के पिल्लरो को भी देखा। इसके पश्चात हरिहर भवन पहुंचे जहां साधु संतों को भोजन प्रसादी ग्रहण करवाई, एवं दादाजी भक्तों से मुलाकात की। हरिहर भवन में छोटे सरकार ने कहा कि दादाजी महाराज की इच्छा एवं आशीर्वाद से दादाजी का मंदिर निर्माण का कार्य शुरू हो चुका है मंदिर में लगने वाले मार्बल के पिलर भी आ चुके हैं। भव्य मंदिर का निर्माण शीघ्र हो यही दादाजी से प्रार्थना करते हैं। इस अवसर पर खंडवा विधायक कंचन तनवे ने भी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि दादाजी भगवान की इच्छा के अनुरूप मंदिर निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। मंदिर निर्माण में लगने वाले सामग्री भी आना शुरू हो चुकी है संगमरमर के पिलर भी खंडवा पहुंच चुके हैं जिनका हम सभी ने पूजन भी किया। भगवान से यही प्रार्थना है कि जल्दी से जल्द मंदिर का निर्माण पूर्ण हो।
डॉ अनिल दशोरे ने कहा यह निर्माण कार्य केवल एक भवन का निर्माण नहीं, बल्कि पूरे खंडवा की आस्था और श्रद्धा से जुड़ा हुआ कार्य है। हम सभी का प्रयास है कि यह कार्य शीघ्र पूर्ण हो और श्रद्धालुओं को इसका लाभ मिले।
ट्रस्ट और निर्माण समिति के सभी साथियों का उनके अब तक के योगदान के लिए आभार व्यक्त करता हूँ। साथ ही, विनम्र आग्रह करना चाहूँगा कि यदि कहीं कार्य की गति में थोड़ी कमी या सुस्ती दिखाई दे रही है, तो हम सब मिलकर उसे दूर करें। यह किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हम सभी का सामूहिक दायित्व है।
पूरे खंडवा की जनता की अपेक्षा है कि यह कार्य जल्द से जल्द पूरा हो। हमारे लिए यह केवल एक परियोजना नहीं, बल्कि पूज्य श्री धूनी वाले दादाजी की प्रेरणा और आदेश के समान है। इसलिए हम सभी से अनुरोध है कि अपने दायित्व को पूरी निष्ठा, समर्पण और तत्परता के साथ निभाएँ, ताकि निर्माण कार्य को और गति मिले और यह शीघ्र पूर्ण हो सके।
मीडिया बंधुओं से भी अनुरोध है कि अपने सकारात्मक सहयोग और सुझावों से इस जनहित और आस्था के कार्य को आगे बढ़ाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँ। सभी के सहयोग और सामूहिक प्रयास से यह कार्य निश्चित रूप से शीघ्र पूरा होगा।  इस अवसर पर खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे, मदन भाउ, डॉ अनिल दशोरे, राजेश डोंगरे, प्रमोद जैन, विधायक प्रतिनिधि मुकेश तनवे, प्रवक्ता सुनील जैन, त्रिलोक यादव, मंगल यादव,पूर्व विधायक देवेंद्र वर्मा, अधिवक्ता राजेश थापक, परमजीत सिंह नारंग,तपन डोंगरे, शांतनु डोंगरे, मनीष गुप्ता, लोकेश पचोरी, संजय चौबे, आरती चौहान,ज्योति दिलीप दशोरे, हिमांशु अग्रवाल, सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग बहादुर निगम आयुक्त प्रियंका राजावत बड़ी संख्या में दादाजी भक्त उपस्थित थे। दादाजी धाम से छोटे सरकार किशोर नगर स्थित हनुमान मंदिर पहुंचे जहां पूजा अर्चना की एवं हनुमान चालीसा का पाठ किया। और शाम 4:00 बजे खंडवा से रवाना हुए।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!