*पुलिस उप महानिरीक्षक कार्यालय, निमाड़ रेंज खरगोन*
*निमाड़ रेंज खरगोन व्दारा नवाचार पहल, कावड़ यात्रा के मद्देनजर “कावड़ सुरक्षा कवच” वितरित, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, पुलिस-आयोजकों में बेहतर समन्वय*
खंडवा//श्रावण माह में निकलने वाली कावड़ यात्राओं को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा रेंज के चारों जिलों में विशेष सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है।
पुलिस उप महानिरीक्षक के निर्देशों के पालन में खरगोन, खंडवा, बड़वानी एवं बुरहानपुर जिलों की पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों से निकलने वाली कावड़ यात्राओं के आयोजकों एवं कावड़ियों से समन्वय स्थापित कर “कावड़ सुरक्षा कवच” वितरित किए गए।
“कावड़ सुरक्षा कवच” के तहत किए गए प्रबंध: “कावड़ सुरक्षा कवच” अन्तर्गत समिति/आयोजक के नाम मोबाईल नंबर , जिला व सदस्य नम्बर जानकारी इन्द्रांज की गई तथा विभिन्न सुविधाओं एवं आपातकालीन स्थिति हेतु कार्ड में रुट में आने वाले अस्पताल , कंट्रोल रुम व स्थानीय पुलिस सहायता नंबर की जानकारी कार्ड के माध्यम से प्राप्त होगी ।
कावड़ यात्रा के रुट का नक्शा एवं रुट अन्तर्गत भोजन, पानी व विश्राम संबंधित जानकारी भी कार्ड के माध्यम से प्राप्त होगी ।
*रेंज अन्तर्गत जिलो में निकलने वाली कावड़ यात्राए*:-
रेंज के जिलों में श्रावण मास में विभिन्न स्थानीय समितियो व्दारा कुल 235 छोटी बडी कावंड यात्राए निकाली जायेगी।
जिसमें *जिला खरगोन* में छोटी बडी 100 कावड़ यात्राओं में लगभग 41750 , *जिला खण्डवा* में छोटी बडी 64 कावड़ यात्राओं में लगभग 24715, *जिला बडवानी* में छोटी बडी 55 कावड़ यात्राओं में लगभग 20865 व *जिला बुरहानपुर* में छोटी बडी 16 कावड़ यात्राओं में 11380 कावडियें यात्रा में शामिल होगें।
*सुरक्षा हेतु निर्देश*:– रेंज के जिलों में कावड़ यात्रा मार्ग, प्रमुख सड़कों, संवेदनशील स्थानों एवं चिन्हित पार्किंग स्थल का अवलोकन कर रेंज के जिलों के अधिकारियों द्वारा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने, संभावित भीड़ को नियंत्रित करने, मार्गों को अतिक्रमण मुक्त रखने एवं श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने एवं कावड़ यात्रा मार्गो का भ्रमण कर सुरक्षा व्यकवस्थामओ का जायजा ले व श्रद्धालुओ को हर संभव सहायता प्रदान करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
*कावड यात्रा रूट जिला खण्डवा*:-
*रूट नंबर 01*:- इन्दौर की ओर से आने वाली कावड यात्राओं का रूट*
(1) इन्दौर – सिमरोल- बलवाडा- बडवाह – मोरटक्का -कोठी (प्रस्फुटन समिति)- ओमकारेश्वर (प्रस्फुटन समिति)
(1) इन्दौर- सिमरोल – बलवाडा- बडवाह-मोरटक्का-सनावद-कोठी (प्रस्फुटन समिति)-ओमकारेश्वर (प्रस्फुटन समिति)
*रूट नंबर 02*:- बुरहानपुर की ओर से आने वाली कावड यात्राओं का रूट*
बुरहानपुर- असीरगढ़- बोरगांव- बुजुर्ग डुल्हार फाटा – मोकलगांव- (प्रस्फुटन समिति) छैगांवमाखन (नवांकुर संस्था) देशगांव (प्रस्फुटन समिति) धनगांव- सनावद- कोठी (प्रस्फुटन समिति)- ओमकारेश्वर (प्रस्फुटन समिति)
*रूट नंबर 03*:- हरदा जिला से नर्मदानगर की ओर से ओमकारेश्वर*
सतवास- पामाखेडी- नर्मदानगर (प्रस्फुटन समिति) पुनासा सुलगांव (प्रस्फुटन समिति) सनावद- कोठी (प्रस्फुटन समिति) ओमकारेश्वर (प्रस्फुटन समिति)
*रूट नंबर 04*: – खण्डवा से ओमकारेश्वर*
खण्डवा- छैगांवमाखन (प्रस्फुटन समिति) देशगांव (प्रस्फुटन समिति) धनगांव- सनावद- कोठी (प्रस्फुटन समिति) ओमकारेश्वर (प्रस्फुटन समिति)
*रूट नंबर 05*:- बैतूल से ओमकारेश्वर*
बैतूल- रोशनी- आशापुर- चारखेडा- सहेजला- (प्रस्फुटन समिति) बीड- मून्दी- (प्रस्फुटन समिति) सुलगांव- सनावद- ओमकारेश्वर (प्रस्फुटन समिति)
*रूट नंबर 06*:- अमरावती से ओमकारेश्वर*
अमरावती- देडतलाई- शेखपुरा- गुडीखेडा- (नवांकुर संस्था) पिपलोद खास- सिंगोट जसवाडी (प्रस्फुटन समिति) खण्डवा- छैगांवमाखन (प्रस्फुटन समिति) देशगांव- (प्रस्फुटन समिति) धनगांव- सनावद- कोठी (प्रस्फुटन समिति) ओमकारेश्वर (प्रस्फुटन समिति)
*रूट नंबर 07*: – हरदा जिला से हरसूद की ओर से ओमकारेश्वर*
(1) हरदा- खिरकिया- सडियापानी- हरसूद- चारखेडा (प्रस्फुटन समिति) सहेजला- बीड- मून्दी- सुलगांव- सनावद- ओमकारेश्वर (प्रस्फुटन समिति)
(2) हरदा- खिरकिया- सडियापानी- हरसूद- आशापुर- राई खुटवाल (प्रस्फुटन समिति) खेडी- अमलपुरा- (प्रस्फुटन समिति) खण्डवा- छैगांवमाखन- (प्रस्फुटन समिति) देशगांव- (प्रस्फुटन समिति) धनगांव- सनावद- कोठी- (प्रस्फुटन समिति) ओमकारेश्वर- (प्रस्फुटन समिति)
*पुलिस/प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओ से शांति बनाये रखने व प्रशासन का सहयोग करने हेतु अपील की।*









