
हांडीकुंडी में फंसे चार युवकों की बची जान, बोहरा समाज ने कांग्रेस परिवार का किया सम्मान

रातभर चला रेस्क्यू अभियान, ड्रोन से पहुंचाई गई लाइफ जैकेट और भोजन सामग्री, सुबह सुरक्षित निकाले गए युवक
खंडवा। हांडीकुंडी में पानी के तेज बहावऔर अधिक जलभराव के कारण टापू पर फंस गए चार युवकों के सफल रेस्क्यू के बाद बोहरा समाज ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष (शहर) प्रतिभा रघुवंशी एवं कांग्रेस परिवार का गांधी भवन पहुंचकर सम्मान किया। समाजजनों ने कहा कि संकट की घड़ी में दिखाई गई तत्परता, जिला प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय और लगातार किए गए प्रयासों के कारण चारों युवकों की जान बच सकी।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि 30 जुलाई की शाम करीब 5 बजे चार युवक हांडीकुंडी क्षेत्र में पिकनिक मनाने पहुंचे थे। अचानक पानी का स्तर बढ़ने से वे टापू पर फंस गए। सूचना मिलते ही जिला कांग्रेस अध्यक्ष (शहर) प्रतिभा रघुवंशी ने कांग्रेस परिवार के साथ घटनास्थल पैट पहुचकर मौके की स्थिति पर नजर रखते हुए जिला प्रशासन से लगातार संपर्क बनाए रखा। प्रशासन ने तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया।रात के अंधेरे में कृषि ड्रोन के माध्यम से टापू पर फंसे युवकों तक लाइफ जैकेट, हल्का नाश्ता और रस्सी पहुंचाई गई। वहीं मोबाइल फोन के जरिए युवकों से लगातार संपर्क बनाए रखा गया, जिससे उनकी सही स्थिति का पता चलता रहा और बचाव अभियान को गति मिली। पूरी रात चले अभियान के बाद सुबह लगभग 4 बजे चारों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
रेस्क्यू किए गए युवकों में हुजैफा सैफी और असगर अली बोहरा समाज से हैं। उनके सकुशल लौटने पर 1 अगस्त शनिवार को दोपहर 1 बजे बोहरा समाज के प्रतिनिधि गांधी भवन पहुंचे, जहां उन्होंने प्रतिभा रघुवंशी,इमरान गौरी,विशाल जैन,दिव्यांश ओझा,प्रेमांशु जैन,यशवंत सिलावट,गुरप्रीत सिंघ एवं कांग्रेस परिवार का पुष्पहार,शाल श्रीफल पहनाकर स्वागत किया और आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विकास व्यास,मनोज मंडलोई,मयंक पाराशर, वीरेंद्र गौतम,योगेश जांगिड़ भी मौजूद थे।समाजजनों ने कहा कि समय रहते कांग्रेस परिवार द्वारा किए गए प्रयासों और प्रशासन के सहयोग से बड़ा हादसा टल गया।
इस दौरान बोहरा समाज के आरिफ भाई सैफी, रज्जब भाई बसरा, हकीम भाई ,अब्दुल कादर,युसूफ भाई फिदवी,फिरोज भाई,अजीज भाई,जूजर भाई लोखंडवाला, अब्बास भाई रस्सी वाला ,युसूफ भाई हामिद,अब्बास भाई, हुजैफा भाई ,मुर्तजा भाई सन वाला,जूजर भाई पटेल एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।
समाजजनों ने यह भी उल्लेख किया कि प्रतिभा रघुवंशी ने पूर्व में भी बोहरा समाज की विद्युत विभाग संबंधी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर उनका समाधान कराया था। वहीं हाल ही में विद्युत समस्याओं को लेकर कांग्रेस द्वारा किए गए प्रदर्शन और विद्युत मंडल कार्यालय के घेराव में भी बोहरा समाज ने कुछ सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई थी।
बोहरा समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि जनहित के मुद्दों पर कांग्रेस परिवार द्वारा समय-समय पर किए जा रहे सहयोग और संवेदनशील कार्यों के लिए समाज सदैव आभारी रहेगा।







