
*लायन्स क्लब खण्डवा द्वारा 22 वे वर्ष में की भंडारे, आरओ वाटर व ठहरने की व्यवस्था*
*लायन्स व लियो क्लब खण्डवा के दादाजी के भंडारे में हजारों भक्त हुए लाभान्वित*
खण्डवा।लायन्स क्लब खण्डवा द्वारा वर्ष 2004-05 से स्टेशन मेन रोड़ स्थित नियमित संचालित लायन्स भोजन सेवा केंद्र व लायन्स प्याऊ पर प्रतिवर्ष 2 दिवसीय भंडारे का आयोजन प्रारम्भ किया था, तब से प्रतिवर्ष गुरु पूर्णिमा पर्व पर सतत भोजन प्रसादी का वितरण का कार्य सतत जारी है।नारायण बाहेती ने बताया कि इस वर्ष लायन्स क्लब खण्डवा व लियो क्लब खण्डवा द्वारा आयोजित भंडारे में लायन्स अध्यक्ष घनश्याम वाधवा,सचिव हेमलता पालीवाल, कोषाध्यक्ष पवन लाड़ कार्यक्रम संयोजक नारायण बाहेती, राजीव शर्मा, अणिमा उबेजा, राजेन्द्र अग्रवाल, शरद खंडेलवाल, दिनेश श्रीवंश,सहायता केंद्र प्रभारी राजीव मालवीय, समाजसेवी सुनील जैन, प्रतिमा अरोरा,अर्पित बाहेती, झोन चेयरपर्सन आशा उपाध्याय, लियो क्लब खण्डवा अध्यक्ष अभिषू शर्मा, आसन्नपूर्व अध्यक्ष सुमीत परिहार, सचिव शिवम् जायसवाल, कोषाध्यक्ष पवन जायसवाल के नेतृत्व में 28व 29 जुलाई को दो दिवसीय कार्यक्रम में सुबह से देर रात तक लायन व लियो साथियों द्वारा भोजन वितरण किया गया । 50000 हजार से अधिक भक्तों ने भोजन प्रसादी का लाभ लिया। भोजन प्रसादी में पूड़ी,सब्जी, दादाजी की खिचड़ी, बंगाल की झालमुड़ी,फल व खाद्य सामग्री का वितरण किया गया।दो दिनों तक सैकड़ो केन से आर ओ हाइड्रोजन वाटर की जल सेवा की गई।हलवाई टीम के साथ लायन्स की महिला ,पुरुष व लियो की युवा टीम ने प्रसादी वितरण के साथ ही भोजन निर्माण में भी सहयोग दिया।पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रणवीर सिंह चावला, रीजन चेयरपर्सन संजना खत्री,पूर्व झोन चेयरपर्सन प्रेरणा दुबे, मुकेश तनवे, उत्तमपाल सिंह पुरणी, प्रतिभा रघुवंशी व जन प्रतिनिधियों ने स्टॉल पर आकर लायन्स के इस सेवा कार्य की सराहना की। लायन्स के झूठा न छोड़ो अभियान में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल व विधायक कंचन तनवे भी सम्मिलित हुई।इस अवसर पर मुकेश तनवे ने कहा कि लायन्स क्लब खण्डवा अन्नदान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह कर रहा है।खण्डवा में सर्वप्रथम 1978 से भोजन सेवा का कार्य रेल्वे स्टेशन रोड़ इसी स्थान पर लायन्स क्लब खण्डवा ने प्रारम्भ किया ।26 वर्षो से जिला चिकित्सालय में लायन्स भोजन सेवा केंद्र माध्यम से 250 से अधिक ग्रामीण क्षेत्रो से आये मरीजो व परिजनो को निःशुल्क भोजन कराने का कार्य कर रहा है। लायन्स व लियो के लगभग सभी साथियों की सक्रिय सहभागिता रही। लायन व लियो साथियों ने आर्थिक व सामग्री के साथ ही सफाई,आलू छिलने व पूरी बेलने में भी मदद की।लायन व लियो सदस्यों द्वारा यातायात व्यवस्था में भी सहयोग दिया गया।जागरूकता रैली के माध्यम अन्न झूठा न छोड़े, सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने की समझाइश दी गई। 200 से अधिक दादाजी भक्तों को ठहरने के लिए लायन्स भवन निःशुल्क उपलब्ध कराया गया।चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध कराई। लायन्स सचिव हेमलता पालीवाल व लियो सचिव शिवम् जायसवाल ने सभी सहयोगियों का आभार माना।







