ताज़ा ख़बरें

*सदभावना मंच का आयोजन*

*गायक मो. रफी की पुण्यतिथि पर गीतों की सजी महफिल, सुरमयी गीतों के माध्यम से किया याद*

*सदभावना मंच का आयोजन*

*गायक मो. रफी की पुण्यतिथि पर गीतों की सजी महफिल, सुरमयी गीतों के माध्यम से किया याद*

खंडवा। मालीकुआं स्थित मंच कार्यालय में मंच संस्थापक प्रमोद जैन के साथ सदस्यों व्दारा सूर सम्राट पार्श्व गायक मो. रफी की 46 वीं पुण्यतिथि पर छाया चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर सुरमयी गीतों की महफिल सजी। यह जानकारी देते हुए मंच के निर्मल मंगवानी ने बताया कि इस मौके पर कराओके ट्रेक संगीत पर ये दुनिया ये महफिल मेरे.., रूख से जरा नकाब हटा दो.., मैं जट यमला पगला दीवाना.., दर्दे दिल दर्दे जिगर.., वादियां मेरा दामन.., दीवाना हुआ बादल.., तुम मुझे यूँ भुला ना.., यूं ही तुम मुझसे बात करती.., ये लड़का हाय ये अल्ला.., लाखों हैं निगाह में.., क्या हुआ तेरा वादा.., ने तुम जो मिल गए हो.., तेरी आँखों के सिवा.., आदि बेहतरीन गीतों को गाकर मंच के सुनील सोमानी, पीसी इंग्ले, धीरज नेगी, पं. गोपाल भारद्वाज, अजय मंडलोई, ओम पिल्लै, योगेश गुजराती, अनुप शर्मा, कैलाश शर्मा, संजय गदले, अशोक पारवानी, अशोक जैन, संदीप अंकिल, बसंत ढाकसे, नारायण फरकले, आदि मंच के सदस्यों व्दारा मो. रफी के पुराने सदाबहार गाये गीतों के महत्वपूर्ण किस्से सुनाते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर मंच संस्थापक प्रमोद जैन, केबी मंसारे, गणेश भावसार, सुभाष मीणा, राधेश्याम शाक्य, निर्मल मंगवानी, कैलाश पटेल, कन्हैया असनानी आदि सदस्य उपस्थित थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!