नगर निगम की लापरवाही: 5–6 वर्षों से नहीं हुई नाली की सफाई, सड़क और घरों में भर रहा गंदा पानी
सिंगरौली। नगर पालिक निगम सिंगरौली के स्वामी विवेकानंद वार्ड क्रमांक 43 अंतर्गत ग्राम हिर्रवाह पश्चिम टोला में विकास कार्यों के दावों की पोल खुलती नजर आ रही है। क्षेत्र की सार्वजनिक नाली की पिछले 5–6 वर्षों से सफाई नहीं कराई गई है, जिससे नाली पूरी तरह जाम हो चुकी है।
नाली जाम होने के कारण गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर फैल रहा है और कई घरों में भी प्रवेश कर रहा है। इससे स्थानीय रहवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों एवं राहगीरों को आवागमन में कठिनाई हो रही है तथा क्षेत्र में गंदगी और बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।
स्थानीय नागरिकों ने नगर पालिक निगम प्रशासन से शीघ्र नाली की सफाई एवं स्थायी समाधान की मांग की है, ताकि लोगों को इस समस्या से राहत मिल सके।













