
*सुश्री छाया सोनी के निधन उपरांत हुआ नेत्रदान*
*सक्षम, लायन्स एवं नेत्रदान-देहदान समिति के सहयोग से सम्पन्न हुआ 524 वाँ नेत्रदान*
खण्डवा। दूध तलाई पड़ावा खण्डवा निवासी सुश्री छाया सोनी के देवलोकगमन के पश्चात शोकाकुल परिवार ने मानवता की सर्वोच्च मिसाल प्रस्तुत करते हुए नेत्रदान का संकल्प लिया। भतीजे प्रशांत सोनी, धार निवासी संजय सोनी व सतीश कुमार सोनी की सहमति व रोटरी क्लब खण्डवा अध्यक्ष मनोज वर्मा की पहल से
सक्षम संस्था, लायन्स क्लब खण्डवा एवं नेत्रदान, देहदान एवं अंगदान जनजागृति समिति के संयुक्त सहयोग से नेत्रदान की प्रक्रिया सफलतापूर्वक सम्पन्न कराई गई।
समिति के संयोजक नारायण बाहेती ने बताया कि यह समिति द्वारा सम्पन्न कराया गया 524 वाँ नेत्रदान है। उन्होंने कहा कि समाज में नेत्रदान के प्रति बढ़ती जागरूकता के कारण अनेक परिवार अपने प्रियजनों की अंतिम इच्छा को मानव सेवा से जोड़ रहे हैं, जिससे कई नेत्रहीनों के जीवन में पुनः प्रकाश पहुँच रहा है।
नेत्रदान की प्रक्रिया में डॉ. सोमिल जैन, नेत्र चिकित्सा सहायक प्रहलाद तिरोले,नारायण बाहेती,अनिल बाहेती, घनश्याम वाधवा, डॉ. राधेश्याम पटेल, राजीव शर्मा, राजीव मालवीय, सुनील जैन, ओमप्रकाश अग्रवाल, गांधीप्रसाद गदले, सुरेन्द्रसिंह सोलंकी, रणवीर सिंह चावला, चंचल गुप्ता, लियो अर्पित बाहेती, सुमित परिहार एवं शिवम जायसवाल ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
नेत्रदान सम्पन्न होने के उपरांत समिति की ओर से सोनी परिवार को नेत्रदान आभार-पत्र भेंट कर उनके इस महान एवं प्रेरणादायी निर्णय के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई।लायन्स क्लब खण्डवा द्वारा अनेको वर्षो से शव फ्रीजर बॉक्स सेवा भी संचालित की जा रही है।मृत देह को सुरक्षित रखने हेतु सोनी परिवार को शव फ्रीजर बॉक्स सेवा दी गई।
नारायण बाहेती ने बताया कि लायन्स नेत्रदान, देहदान एवं अंगदान जनजागृति समिति के माध्यम से अब तक 524 नेत्रदान तथा 24 दिवंगतों का देहदान मेडिकल कॉलेज को कराया जा चुका है, जिससे चिकित्सा शिक्षा, शोध एवं मानव सेवा को महत्वपूर्ण सहयोग मिला है।
समिति ने नागरिकों से अपील की है कि वे नेत्रदान एवं देहदान का संकल्प लेकर इस महापुण्य कार्य से जुड़ें। इच्छुक व्यक्ति घोषणा-पत्र भरने अथवा अधिक जानकारी के लिए समिति से किसी भी समय संपर्क कर सकते हैं।









