
अहिल्याबाई होलकर की 301 वीं जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन

माणिक्य स्मारक वाचनालय द्वारा गौरवपूर्ण आयोजन में समाज एवं राष्ट्र हित मे कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया ।
खंडवा । माणिक्य स्मारक वाचनालय द्वारा पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर की 301 वीं जन्म जयंती के अवसर पर रविवार को माणिक्य स्मारक वाचनालय में सम्मान समारोह एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया ।
वाचनालय के अध्यक्ष दिनेश पालीवाल एवं प्र.सचिव भूपेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि मातृशक्ति को समर्पित इस कार्यक्रम में भोपाल की आयुषी जैन ने मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित होकर अहिल्याबाई होल्कर के जीवन, आदर्शों एवं समाज के प्रति उनके योगदान पर अपने विचार व्यक्त किये । उन्होंने अहिल्या बाई के जीवन और शासन पद्धति वर्तमान परिस्थितियों में आवश्यकता पर भी चर्चा की ।
समिति के कार्यकारिणी सदस्य प्रेमांशु जैन ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्ष महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव ने भी पुरातन से नवीन काल तक नारी की महत्ता पर अपने विचार व्यक्त किये । मुख्य अतिथि विधायक कंचन मुकेश तन्वे ने वर्तमान राजनीति में नारी की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किये । भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सेवादास पटेल ने भी राजनीति से लोकहित विषय पर अपने विचार व्यक्त किये ।
वाचनालय अध्यक्ष दिनेश पालीवाल ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर भारतीय इतिहास की ऐसी महान शासक थीं जिन्होंने जनकल्याण, धर्म, संस्कृति और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए है, उनके आदर्श आज भी समाज को प्रेरित करते हैं । आयोजन में मंगला चौरे को साहित्य, राधाबाई पमनानी को मंदिर सेवा, तनुजा जोशी को शिक्षा, स्वप्निल जैन को समाज सेवा कार्य, दीपमाला विधानी को शिशु सेवा, नेहा यादव को खेल, रिंकू राठौर को पर्यावरण के क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने पर सम्मान पत्र, शॉल, श्रीफल से सम्मानित किया गया । आयोजन में उपाध्यक्ष राजेंद्र भार्गव, सदस्य प्रेमांशु जैन, राधेश्याम पटेल, गणेश भावसार, जितेंद्र उपाध्याय, मनीषा पाटिल, सीमा भावसार, आरती शर्मा, आशीष चटकेले, राजेश यादव, सुनील जैन,जगदीश चंद्र चौरे, देवेन्द्र जैन, रामचंद्र मौर्य, हरीश कोटवाले, धर्मेंद्र बजाज, आदित्य मेहता, नागेश वालंजकर, संजय दुबे, रितेश चौहान, संतोष मालवीया सहित नगर के प्रबुद्धजन, सामाजिक कार्यकर्ता, विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम का संचालन प्र सचिव भूपेन्द्र सिंह चौहान ने किया आभार समिति के कार्यकारिणी सदस्य प्रेमांशु जैन ने व्यक्त किया ।












