Seoni newsमध्यप्रदेशसिवनी

सिवनी – थाना छपारा में आयोजित हुई शांति समिति की बैठक 27 मई को हुई संपन्न

सिवनी – थाना छपारा में आयोजित हुई शांति समिति की बैठक 27 मई को हुई संपन्न
आगामी ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु पुलिस अधीक्षक सिवनी श्री कृष्ण लालचंदानी (IPS) द्वारा थाना छपारा परिसर में शांति समिति की बैठक ली गई।
बैठक में नगर के गणमान्य नागरिक, धर्मगुरु, जनप्रतिनिधि एवं दोनों समुदायों के प्रमुख लोग मौजूद रहे। एसपी ने सभी से भाईचारे और शांति के साथ त्यौहार मनाने की अपील की।
गौवंश अपराध पर जीरो टॉलरेंस
बकरीद के दौरान गौवंश तस्करी, वध या अवैध परिवहन में शामिल पाए जाने वाले लोगों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सूचना देने वाले को ₹5000 नगद इनाम
गौवंश संबंधी अपराध की सूचना देने वाले व्यक्ति को पुलिस विभाग द्वारा ₹5000 का पुरस्कार दिया जाएगा। सूचनाकर्ता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन, CCTV एवं मुखबिर तंत्र से निगरानी रखी जाएगी।
किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तुरंत Dial-112 या थाना छपारा को दें।

बैठक में अति. पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा, एसडीओपी लखनादौन अपूर्व भलावी, थाना प्रभारी छपारा खैमेन्द्र जैतवार सहित पुलिस स्टाफ एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
सिवनी पुलिस जिले में कानून-व्यवस्था एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!