Seoni newsमध्यप्रदेशसिवनी

सिवनी पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 86.600 किलोग्राम गाँजा सहित 2 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

सिवनी पुलिस को बड़ी सफलता: 86.600 किलोग्राम गाँजा सहित 2 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
जब्त मशरूका की कुल कीमत ₹51.30 लाख
पुलिस अधीक्षक सिवनी कृष्ण लालचंदानी (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस लखनादौन अपूर्व भलावी के नेतृत्व में थाना लखनादौन पुलिस को अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।

घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 27/05/2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक MP 49 C 3251 से अवैध मादक पदार्थ गाँजा की बड़ी खेप नागपुर से भोपाल की ओर ले जाई जा रही है।

सूचना प्राप्त होते ही अनुविभागीय अधिकारी पुलिस लखनादौन श्री अपूर्व भलावी के नेतृत्व में थाना प्रभारी लखनादौन निरीक्षक श्री के.पी. धुर्वे एवं थाना प्रभारी छपारा श्री खैमेन्द्र जैतवार द्वारा संयुक्त टीम गठित कर बम्होडी ब्रिज, लखनादौन के पास घेराबंदी की गई।

घेराबंदी के दौरान उक्त वाहन को रोककर तलाशी ली गई। कार में सवार दो व्यक्तियों ने पूछताछ में अपना नाम—
1. जाकिर मिया पिता पीर मिया, उम्र 58 वर्ष, निवासी भोपाल
2. कमल पिता दौलतराम जाटव, उम्र 41 वर्ष, निवासी भोपाल
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि कार की सीट के नीचे विशेष रूप से बनाए गए गुप्त चैम्बर में गाँजा छुपाकर रखा गया है। चैम्बर खोलकर तलाशी लेने पर 15 पैकेटों में कुल 86.600 किलोग्राम गाँजा बरामद किया गया।

कार्यवाही
दोनों आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर अवैध मादक पदार्थ एवं वाहन को जप्त किया गया। आरोपियों के विरुद्ध थाना लखनादौन में अपराध क्रमांक 220/26 धारा 8,20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
आरोपियों का पुलिस रिमांड प्राप्त कर नेटवर्क एवं सप्लाई चैन के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है।

जप्त मशरूका का विवरण
1. मादक पदार्थ गाँजा – 86.600 किलोग्राम
अनुमानित कीमत – ₹43,30,000/-

2. मारुति स्विफ्ट डिजायर कार
क्रमांक – MP 49 C 3251
अनुमानित कीमत – ₹8,00,000/-

कुल जप्त मशरूका की अनुमानित कीमत – ₹51,30,000/-

सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारी
इस सम्पूर्ण कार्यवाही में—
– अनु.अधि. पुलिस लखनादौन श्री अपूर्व भलावी
– थाना प्रभारी लखनादौन निरीक्षक श्री के.पी. धुर्वे
– थाना प्रभारी छपारा श्री खैमेन्द्र जैतवार
– सउनि प्रदीप शर्मा
– आरक्षक 715 धनेश्वर यादव
– आरक्षक 689 ओमप्रकाश धुर्वे
– आरक्षक 385 लकेश पटले
की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा टीम के उत्साहवर्धन हेतु नगद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।
सिवनी पुलिस का संकल्प
जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, भंडारण एवं विक्रय पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है। आमजन से अपील है कि नशे के अवैध कारोबार की सूचना तत्काल डायल-112 अथवा नजदीकी थाना पर दें। सूचनाकर्ता का नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जाएगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!