ताज़ा ख़बरें

आपरेशन मुस्कान चौकी बोरगांव पुलिस को अपहर्ता नाबालिग को दस्तयाब करने में मिली सफलता

खास खबर

आपरेशन मुस्कान
चौकी बोरगांव पुलिस को अपहर्ता नाबालिग को दस्तयाब करने में मिली सफलता

खंडवा, 17 मई 2026

पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री अगम जैन द्वारा जिले समस्त थाना एवं चौकी प्रभारी गणों को अपह्त नाबालिग की तलाश एव दस्तयाबी कर आऱोपियो के विरुद्ध कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए गए हैं,उक्त निर्देशों के अनुपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री महेंद्र तारनेकर,उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल सिंह चौहान एवं थाना प्रभारी पंधाना निरीक्षक दिलीप देवड़ा के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी बोरगांव उनि अविनाश भोपले के नेतृत्व में चौकी बोरगांव पुलिस ने नाबालिग अपह्रता को भीकान गांव से सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनो को सुपुर्द करने में बडी सफलता मिली

सूक्त कॉलोनी निवासी द्वारा चौकी बोरगाव में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी नाबालिग़ लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना पंधाना में अपराध क्रमांक 210/26 धारा 137(2) बीएनएस का अपराध अज्ञात आरोपी के विरूध्द कायम कर अनुसंधान में लिया गया। नाबालिग की तलाश एवं दस्तयाबी हेतु चौकी प्रभारी उप निरीक्षक अविनाश भोपले द्वारा मुखबिर तंत्र सक्रिय कर लगातार प्रयास किये जा रहे थे। दिनांक 16.05.2026 को चौकी प्रभारी अविनाश भोपले को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि नाबालिक भीखन गांव के पास दिखी है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए प्रभारी उनि अविनाश भोपले ने चौकी स्टाफ के तत्काल नाबालिक की तलाश में भीकान गांव रवाना किया। बोरगांव पुलिस नाबालिग को भीकान गांव से सुरक्षित दस्तियाब कर नाबालिग को सकुशल परिजनो को सुपुर्द किया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!