ताज़ा ख़बरें

ग्रामीण शिक्षा को मिली नई उड़ान: गुड़ीखेड़ा में 16.78 करोड़ के शासकीय महाविद्यालय भवन का सांसद विधायक ने किया भूमिपूजन।

खास खबर

ग्रामीण शिक्षा को मिली नई उड़ान:
गुड़ीखेड़ा में 16.78 करोड़ के शासकीय महाविद्यालय भवन का सांसद विधायक ने किया भूमिपूजन।

पंधाना। पंधाना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गुड़ीखेड़ा में ग्रामीण अंचल की उच्च शिक्षा को नई दिशा देने वाला ऐतिहासिक क्षण उस समय देखने को मिला, जब 1678.34 लाख रुपये की लागत से बनने वाले शासकीय महाविद्यालय भवन का भूमिपूजन समारोह भव्य रूप से संपन्न हुआ। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि महाविद्यालय के भूमि पूजन कार्यक्रम में पंधाना विधायक छाया मोरे एवं सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष जगराम यादव, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र दांगोड़े, जनपद अध्यक्ष सुम्मीबाई, भाजपा कार्यकर्ता सुधीर शर्मा, सुखदेव यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक छाया मोरे ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए शहरों की ओर पलायन न करना पड़े, इसी उद्देश्य से लगातार प्रयास किए गए। लंबे संघर्ष और सतत पहल के बाद भाजपा सरकार ने गुड़ीखेड़ा क्षेत्र के विद्यार्थियों को शासकीय महाविद्यालय की सौगात दी है। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही विकास का सबसे मजबूत आधार है और सरकार गांव-गांव तक बेहतर शिक्षा सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार ग्रामीण भारत को शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में लगातार मजबूत कर रही है। उन्होंने कहा कि गुड़ीखेड़ा में बनने वाला यह महाविद्यालय भवन क्षेत्र के हजारों विद्यार्थियों के भविष्य को नई दिशा देगा और बेटियों की शिक्षा को भी बड़ा संबल मिलेगा। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि ग्रामीणों ने भी विधायक छाया मोरे और सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्षों से क्षेत्र में शासकीय कॉलेज की मांग की जा रही थी, जिसे भाजपा सरकार ने पूरा कर ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों का सपना साकार किया है। समारोह के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!