राजस्थान

रा.बा.उ.मा.वि. चौमहला में सेवानिवृत्त शिक्षिका श्रीमती प्रमिला भारद्वाज एवं विद्यालय स्टाफ ने स्मार्ट टीवी की भेंट 

झालावाड़ जिले के चौमहला कस्बे में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षा के क्षेत्र में आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय चौमहला में सेवानिवृत्त शिक्षिका श्रीमती प्रमिला भारद्वाज एवं विद्यालय स्टाफ द्वारा विद्यालय को एक-एक स्मार्ट टीवी भेंट किया गया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्रीमती नीलमणि शर्मा ने बताया कि स्मार्ट टीवी के माध्यम से छात्राओं को डिजिटल एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने में सहायता मिलेगी। इससे ई-कंटेंट, शैक्षणिक वीडियो तथा विभिन्न डिजिटल शिक्षण सामग्री का प्रभावी उपयोग किया जा सकेगा, जिससे छात्राओं का अध्ययन और अधिक रोचक एवं उपयोगी बनेगा।

रा.बा.उ.मा.वि. चौमहला परिवार ने इस प्रेरणादायी सहयोग के लिए श्रीमती प्रमिला भारद्वाज एवं समस्त विद्यालय स्टाफ का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!