राजस्थान

राजकीय कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का उपखंड अधिकारी ने किया औचक निरीक्षण l 

गंगधार/झालावाड़ आबिद मंसूरी (चीनू)

झालावाड़ जिले के गंगधार उपखंड क्षेत्र के राजकीय कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान छात्रावास एवं स्कूल परिसर के अंदर की सफाई व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। वहीं छात्राओं के लिए उपलब्ध भोजन की गुणवत्ता भी संतोषजनक मिली।

निरीक्षण के दौरान स्कूल परिसर के बाहर कचरे का ढेर पाया गया। इस पर छात्रावास प्रभारी को गेट के आसपास सफाई रखने और सफाई कर्मचारियों द्वारा कचरा नहीं डाले जाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

इसके साथ ही छात्रावास में लगे फायर सुरक्षा उपकरणों को समय-समय पर चेक करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि सुरक्षा व्यवस्था बेहतर बनी रहे।

इसी दौरान उपखंड कार्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया गया। पौधारोपण कार्यक्रम में व्याख्याता ओम प्रकाश शर्मा सहित कार्यालय स्टाफ मौजूद रहा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!