ताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेश

कॉलेज चलो अभियान का दूसरा चरण जोर-शोर से जारी, विद्यार्थियों को दी प्रवेश एवं योजनाओं की जानकारी दी

रिपोर्टर = भव्य जैन

झाबुआ। उच्च शिक्षा विभाग एवं मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार संचालित “कॉलेज चलो अभियान” के दूसरे चरण के अंतर्गत उच्च शिक्षा विभाग के मार्गदर्शन में दिलीप सिंह भूरिया शासकीय आदर्श महाविद्यालय द्वारा विभिन्न विद्यालयों का सतत भ्रमण किया जा रहा है। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर पी. के. उछावर के निर्देशन में आज डॉ. शर्मा बघेल द्वारा दो विद्यालयों — पी. एम. श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं एकीकृत शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय — का भ्रमण किया गया।

अभियान का मुख्य उद्देश्य विद्यालयों से विद्यार्थियों के नाम एवं मोबाइल नंबर प्राप्त कर उनसे संपर्क स्थापित करना तथा महाविद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं, शासन की विभिन्न योजनाओं, प्रवेश प्रक्रिया एवं आवागमन सुविधाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान करना है, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी उच्च शिक्षा हेतु महाविद्यालय में प्रवेश लेने के लिए प्रेरित हो सकें।

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों से संवाद स्थापित कर उन्हें महाविद्यालय की शैक्षणिक एवं अन्य सुविधाओं से अवगत कराया गया। साथ ही विद्यार्थियों को बताया गया कि प्रवेश प्रक्रिया अथवा अन्य किसी भी प्रकार की समस्या आने पर वे सीधे महाविद्यालय की हेल्प डेस्क से संपर्क कर अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!