
*रक्षाबंधन पर रिश्तों के साथ प्रकृति की रक्षा का संकल्प लें — लियो क्लब खण्डवा*
*ग्रीन रश प्रोजेक्ट के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण की अनोखी पहल*
खण्डवा। रक्षाबंधन पर्व के पूर्व लियो क्लब खण्डवा द्वारा ग्रीन रश प्रोजेक्ट के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं प्लास्टिक मुक्त समाज का संदेश देने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता अभियान आयोजित किया गया।नारायण बाहेती ने बताया कि
अभियान के दौरान रक्षाबंधन की खरीदारी के लिए बाजार पहुंचे लोगों एवं दुकानदारों को लियो क्लब के सदस्यों ने दुकानों पर जाकर ईको-फ्रेंडली थैलियों का वितरण किया। साथ ही प्लास्टिक की थैलियों से होने वाले पर्यावरणीय नुकसान की जानकारी देते हुए प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने तथा पर्यावरण हितैषी विकल्प अपनाने के लिए प्रेरित किया।
लियो क्लब अध्यक्ष अभिषु शर्मा ने कहा कि त्योहारों की खुशियों के साथ हमें प्रकृति के संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए। रक्षाबंधन पर रिश्तों की रक्षा के साथ-साथ प्रकृति की रक्षा का भी संकल्प लेना चाहिए।
अभियान में लियो सचिव शिवम जायसवाल, कोषाध्यक्ष पवन जायसवाल, सदस्य विनायक सोनी, धर्मेंद्र सोलंकी, अर्पित बाहेती, जसनित चावला, महेश गोलानी सहित अन्य लियो व लायन साथी उपस्थित रहे।
समाजसेवी सुनील जैन क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्यों को धन्यवाद देते हुए कहा कि पर्यावरण की रक्षा के लिए किया जा रहा है प्रयास सराहनीय है, लियो क्लब ने नागरिकों से अपील की कि “प्लास्टिक को कहें ना, पर्यावरण को कहें हां” और ईको-फ्रेंडली विकल्प अपनाकर ग्रीन खण्डवा बनाने में सहयोग करें।













