ताज़ा ख़बरें

महिला मोर्चे की जिला महामंत्री रही, श्रुति जैन बनी भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष।

खास खबर

महिला मोर्चे की जिला महामंत्री रही, श्रुति जैन बनी भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष।

अध्यक्ष नियुक्त होने पर शनिवार को जैन मंदिर, दादाजी धाम के दर्शन कर गौशाला में गौ माता का किया पूजन।

खंडवा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से महिला मोर्चे की प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी पंराजपे राजवाड़े ने आठ जिले मे महिला मोर्चा अध्यक्ष की नियुक्तिया की हें, खंडवा जिला महिला मोर्चा के अध्यक्ष पद पर महिला मोर्चे की जिला महामंत्री अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राष्ट्रीय सेविका समिति में सक्रिय सेविका एवं हम अन्य सामाजिक संस्थाओं से जुड़ी श्रुति जैन को महिला मोर्चे का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है, प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि भाजपा संगठन में महिला मोर्चे का विशेष स्थान है, पार्टी की गतिविधियों को आगे बढ़ाने एवं चुनाव के समय अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए महिला मोर्चा संगठन महत्वपूर्ण कडी का कार्य करता है। जिला महामंत्री रहते हुए श्रुति जैन पार्टी के कार्यक्रमों में लगातार सक्रिय रही जिसके परिणाम स्वरूप उन्हें भाजपा जिला अध्यक्ष की कमान सौपी गई है। इस नियुक्ति पर श्रुति जैन ने कहा कि पार्टी संगठन ने जो मुझे दायित्व सोंपा है महिला मोर्चे की कार्यकर्ताओं के सहयोग से मैं उसमें खरा उतरकर महिला मंडल को और अधिक मजबूत बनाने का प्रयास करूंगी, ईश्वर के अंतरमन एवं आत्मा से सच्ची साधना एवं समरसता का भाव रखते हुए देश धर्म, संस्कृति, जीव जंतु को मानव धर्म जाति लिंग व समाज के भेद से ऊपर उठकर निस्वार्थ भाव से पार्टी संगठन की सेवा करूंगी, प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि महिला मोर्चे की जिला अध्यक्ष नियुक्त होने पर श्रुति जैन ने शनिवार को प्राचीन गणेश मंदिर, जैन मंदिर, तुलजा भवानी माता मंदिर, दादाजी धाम पहुंचकर दर्शन किए एवं गौशाला में पहुंचकर गौ माता की पूजा अर्चना एवं गो ग्रास खीलाया,इस अवसर पर जैन मंदिर समिति, गौशाला समिति व मातृशक्ति द्वारा उनका स्वागत सम्मान किया गया। श्रुति जैन के जिला अध्यक्ष बनने पर निमाड़ संभाग प्रभारी सुरेंद्र शर्मा,जिला प्रभारी अंबाराम कराडा, जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, महिला मोर्चे की प्रदेश मंत्री चारुलता यादव, मंत्री कुंवर विजय शाह, प्रभारी मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, महापौर अमृता अमर यादव, महापौर अमृता अमर यादव, विधायक कंचन मुकेश तंनवे, छाया मोरै, नारायण पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी सुदेश वानखेडे, जिला महामंत्री धर्मेंद्र बजाज, संतोष सोनी, सूरजपाल सिंह प्रदेश मीडिया प्रभारी हर्षा ठाकुर, पूर्व जिला अध्यक्ष इंदु दुबे, प्रवक्ता सुनील जैन सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने श्रुति जैन को बधाई शुभकामना देते हुए प्रदेश नेतृत्व का आभार माना।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!