उत्तर प्रदेशमेरठ

मेरठ में हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के ऐदलपुर खेड़ा गांव में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

मेरठ में हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के ऐदलपुर खेड़ा गांव में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

मृतका की पहचान आरती (लगभग 30 वर्ष) पत्नी राजकुमार के रूप में हुई है। उनकी शादी करीब आठ वर्ष पहले हुई थी। जानकारी के अनुसार, आरती के पति राजकुमार पिछले कई वर्षों से बाहर रहकर काम करते थे।

 

बुधवार शाम को राजकुमार कई दिनों बाद घर लौटे थे। घर लौटने के बाद पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। परिजनों और ग्रामीणों के मुताबिक, विवाद इतना बढ़ गया कि मानसिक तनाव में आकर आरती ने घर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

बताया गया है कि आरती की छोटी बहन भी उसी घर में मौजूद थी। जब उसने आरती को फंदे पर लटका देखा, तो उसने तुरंत परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।

 

सूचना मिलते ही हस्तिनापुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव का पंचनामा भरा और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

थाना प्रभारी शशांक द्विवेदी ने बताया कि इस मामले में अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस सभी तथ्यों की गंभीरता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई

की जाएगी।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!