
ऑपरेशन खोज में खंडवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 वर्ष पुराने प्रकरण के दो स्थायी वारंटी गिरफ्तार
पंधाना। खंडवा पुलिस द्वारा स्थायी वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाया जा रहा “ऑपरेशन खोज” लगातार जारी है। अभियान के तहत थाना पंधाना के वाहन दुर्घटना के करीब 6 वर्ष पुराने प्रकरण में फरार चल रहे दो स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार कर वारंट तामील किए गए।
पुलिस के अनुसार, स्थायी वारंटी कालू पिता नरसिंह बामने एवं रावलसिंह पिता दिलदारसिंह डावर, दोनों निवासी शंकरपुरा खुर्द, थाना नेपानगर, जिला बुरहानपुर, लंबे समय से अपना पता बदलकर पहचान छुपाकर रह रहे थे। पुलिस टीम ने तलाश कर दोनों को गिरफ्तार किया और उनके विरुद्ध जारी स्थायी वारंट तामील किए।
इस कार्रवाई में उप निरीक्षक अविनाश भोपले, चौकी प्रभारी बोरगांव, सहायक उप निरीक्षक चंद्रकांत महाजन तथा आरक्षक क्रमांक 201 संतोष मगरे का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
खंडवा पुलिस द्वारा स्थायी वारंटियों की तलाश और गिरफ्तारी के लिए चलाया जा रहा “ऑपरेशन खोज” आगे भी जारी रहने की बात कही गई है।













