
सामाजिक समरसता के भाव को लेकर गांव-गांव घूम रही कलश वंदन यात्रा।

तीर्थ नगरी ओमकारेश्वर में कलश वंदन यात्रा का हुआ स्वागत अभिनंदन।
कलश यात्रा आज किल्लौद मंडल के गांवो में करेगी भ्रमण।
खंडवा,ओंकारेश्वर। संत शिरोमणि रविदास जी 650वीं जयंती वर्ष मध्य प्रदेश में भव्यता और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। सामाजिक समरसता के भाव को लेकर खंडवा जिले में भी कलश वंदन यात्रा गांव-गांव घूम रही है, गांव गांव में कलश वंदन यात्रा का स्वागत किया जा रहा है, प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि पूरे जिले में वंदन कलश यात्रा बीस दिनों तक रहेगी और जिले की चारों विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण करेगी, दो दिनों से कलश वंदन यात्रा मांधाता विधानसभा क्षेत्र के ओंकारेश्वर मंडल में घूम रही है,तीर्थ नगरी ओमकारेश्वर में भी कलश यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। ओंकारेश्वर में कलश यात्रा के संयोजक सूरजपाल सिंह सोलंकी ने यात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि संत रविदास जी महाराज ने अपने समय में समाज में व्याप्त कटुता और भेदभाव को समाप्त कर समरसता, समानता, सद्भाव और सामाजिक एकता का संदेश दिया था। संत जी ने समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का मार्ग दिखाया। हम सभी का दायित्व है कि उनके विचारों को केवल स्मरण करने तक सीमित न रखें, बल्कि उन्हें अपने जीवन और सामाजिक व्यवहार में आत्मसात करें। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि दीपक पटेल ने कलश को नमन कर कहा कि कहा कि भाजपा सामाजिक समरसता को निरंतर बढ़ावा देती है। पार्टी की मूल भावना ही समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलने और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को सम्मान एवं अवसर देने की है। भाजपा कार्यकर्ता संत रविदास जी के बताए मार्ग पर चलते हुए जनता की सेवा और राष्ट्र के परम वैभव के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी केवल संत नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता के संदेशवाहक, मानवता के उपासक और सामाजिक चेतना के महान प्रवर्तक थे। उन्होंने अपनी वाणी और जीवन के माध्यम से समाज को सामाजिक समरसता, मानव कल्याण, कर्म की प्रधानता और समानता का संदेश दिया। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि शनिवार को कलश वंदन यात्रा ओंकारेश्वर से पुनासा मंडल भ्रमण कर रही है शाम को नर्मदा नगर में कलश यात्रा का स्वागत अभिनंदन किया गया। रविवार को कलश यात्रा किल्लोद मंडल मंडल में प्रवेश करेगी। यात्रा संयोजक सूरजपाल सिंह के साथ मांधाता विधायक नारायण पटेल भी उपस्थित रहेंगे। कलश यात्रा में जिला संयोजक सूरजपाल सिंह सोलंकी, विधायक प्रतिनिधि दीपक पटेल, श्याम सिंह मौर्य, जगदीश सिंह सखेडिया, प्रकाश परिहार, संतोष वर्मा, बलिराम देवड़ा, नरेंद्र सेन, नान सिंह के साथ पार्षद गण भी उपस्थित थे।












