ताज़ा ख़बरें

ट्रेन से उतारे अज्ञात युवक की खंडवा में अंत्येष्टि, 4 दिन बाद भी नहीं हुई पहचान।

खास खबर

ट्रेन से उतारे अज्ञात युवक की खंडवा में अंत्येष्टि, 4 दिन बाद भी नहीं हुई पहचान।

19 अगस्त को मुंबई जा रही ट्रेन से उतारा गया था 30-35 वर्षीय युवक का शव, जीआरपी ने मर्ग कायम कर परिजन की तलाश की

खंडवा। मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही दून एक्सप्रेस ट्रेन क्रमांक 22554 से 19 अगस्त को खंडवा रेलवे स्टेशन पर एक अज्ञात युवक का शव उतारा गया था। करीब 30 से 35 वर्ष उम्र के इस युवक की पहचान के लिए जीआरपी ने मर्ग क्रमांक 33/26 दर्ज कर धारा 194 बीएनएसएस के तहत जांच शुरू की। कई प्रयासों के बावजूद परिजनों का पता नहीं चल सका।

चार दिन तक तलाश, नहीं मिला कोई वारिस

समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि शव की पहचान और परिजनों की तलाश के लिए जीआरपी द्वारा आवश्यक प्रयास किए गए, लेकिन कोई वारिस सामने नहीं आया। इसके बाद नियमानुसार शव का अंतिम संस्कार कराने की प्रक्रिया पूरी की गई।

राजा हरिश्चंद्र मुक्तिधाम में किया अंतिम संस्कार

22 अगस्त को अज्ञात युवक का अंतिम संस्कार राजा हरिश्चंद्र मुक्तिधाम में किया गया। इस दौरान मोहम्मद मुबारक पटेल, आशीष चटकेले, भूपेंद्रसिंह चौहान, सुनील जैन, विक्रम बोयत, जुबेर पटेल, प्रधान आरक्षक विनोद पठारिया और ने अंतिम संस्कार की प्रक्रिया में सहयोग किया। जीआरपी द्वारा मामले में मर्ग कायम कर युवक की पहचान एवं परिजनों की तलाश के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की गई।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!