ताज़ा ख़बरें

सुहाग दशमी पर्व पर जैन समाज की महिलाओं ने किया निर्जला उपवास, मंदिर की पूजा अर्चना।

खास खबर

सुहाग दशमी पर्व पर जैन समाज की महिलाओं ने किया निर्जला उपवास, मंदिर की पूजा अर्चना।

खंडवा। शनिवार को सुहाग दशमी के पर्व पर जैन समाज की महिलाएं द्वारा उपपास रखकर मंदिरों में पूजा अर्चना की गई। श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की दशमी को जैन धर्म में सुहाग दशमी जिसे सुगंध या सौभाग्य दशमी भी कहते हैं जैन धर्म का यह एक महत्वपूर्ण पर्व एवं व्रत है। यह पर्व जैन समाज की महिलाओं द्वारा श्रद्धा भाव के साथ मनाया जाता है जिसमें महिलाएं 24 घंटे निर्जला उपवास रखती है। समाज के सचिव सुनील जैन ने बताया कि सुहाग दशमी के इस पर्व पर नगर की सैकड़ो महिलाओं ने 24 घंटे का निर्जला उपवास रखकर प्रातः काल मंदिर में भगवान की पूजा अर्चना एवं अभिषेक एवं शांति धारा देखने का सौभाग्य प्राप्त किया। सचिव सुनील जैन ने बताया कि खंडवा के समस्त दिगंबर जैन मंदिरों में महिलाओं द्वारा पूजा अर्चना की गई। उल्लेखनीय की जैन समाज के जो उपवास होते हैं वह बिना जल पान अन्न के होते हैं जिसमें 24 घंटे निर्जला उपवास रखा जाता है। इस दिन महिलाएं विशेष रूप से केसरिया गुलाबी लहरिया या चुनरी की साड़ियां पहनकर मंदिर में पूजा करती है। यह व्रत 10 वर्षों तक किया जाता है दसवें वर्ष में इसका उद्यापन होता है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!