ताज़ा ख़बरें

साधु संतों एवं शहरवासियों की मांग पर ऐतिहासिक धरोहर पदम कुंड को बचाने का महापौर का प्रयास।

खास खबर

साधु संतों एवं शहरवासियों की मांग पर ऐतिहासिक धरोहर पदम कुंड को बचाने का महापौर का प्रयास।

महापौर अमृता अमर यादव ने किया निर्माणाधीन कृत्रिम कुंड का औचक निरीक्षण

जल विभाग समिति अध्यक्ष राजेश यादव के साथ लिया व्यवस्थाओं का जायजा, आमजन से कृत्रिम कुंड में ही प्रतिमा विसर्जन की अपील

खंडवा। धर्म और संस्कृति से जुड़ा हमारा खंडवा शहर एक विशेष पहचान रखता है। महाभारत काल के समय के चार कुंड पदम कुंड, भीम कुंड,रामेश्वर कुंड, सूरजकुंड प्राचीन एतिहासिक धरोहर है इसको सहजना और संवारना हम सब का दायित्व है, ऐतिहासिक धरोहर पदमकुंड में वर्षों से माताजी एवं श्री गणेश की प्रतिमाएं कोई अन्य स्थान न होने के कारण विसर्जित की जाती रही है, पदम कुंड को बचाने के लिए महापौर अमृता अमर यादव द्वारा विशेष प्रयास किये जा रहे हैं वही करोड़ों रुपए की लागत से पदम कुंड के सौंदर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है, समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि साधु संतों एवं शहर वासीयो आग्रह पर नगर निगम महापौर अमृता अमर यादव एवं जल विभाग के प्रभारी राजेश यादव के मार्गदर्शन में झिलोध्यान में प्रतिमा विसर्जन करने के लिए कृत्रिम कुंड का निर्माण किया जा रहा है, जहां प्रतिमाएं विसर्जित हो सकेंगी। आगामी दोनों में प्रतिमा विसर्जन को लेकर नगर निगम द्वारा की जा रही तैयारियों के क्रम में जिलोध्यान भैरव तालाब परिसर में निर्माणाधीन कृत्रिम कुंड का महापौर अमृता अमर यादव ने जल विभाग समिति अध्यक्ष राजेश यादव के साथ संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण किया। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि महापौर अमृता यादव ने रविवार को मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य की प्रगति देखी तथा संबंधित अधिकारियों एवं कार्य एजेंसी के कर्मचारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान महापौर ने कृत्रिम कुंड के निर्माण की गुणवत्ता, सुरक्षा एवं आगामी प्रतिमा विसर्जन को ध्यान में रखते हुए की जाने वाली व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न हो तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण की जाएं। साथ ही प्रतिमा विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं को सुगम एवं सुरक्षित व्यवस्था उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

ऐतिहासिक पद्म कुंड के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

महापौर अमृता अमर यादव ने कहा कि हमारे शहर के प्राचीन कुंड धार्मिक आस्था और परंपराएं हमारी पहचान हैं, वहीं शहर की ऐतिहासिक एवं प्राचीन जल धरोहर हमारी अमूल्य विरासत है। इसी भावना को ध्यान में रखते हुए प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए कृत्रिम कुंड का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कृत्रिम कुंड तैयार होने के बाद शहर की प्रतिमाओं का विसर्जन निर्धारित कृत्रिम कुंड में ही किया जाएगा। इससे प्राचीन पद्म कुंड सहित प्राकृतिक जलस्रोतों को सुरक्षित रखने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण को भी मजबूती मिलेगी।

आमजन और श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील

प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि पिछले वर्ष भी इस नवीन कुंड में बड़ी संख्या में प्रतिमाएं विसर्जित की गई थी। इस बार इस कुंड की गहराई बढ़ जाने से बड़ी प्रतिमाएं भी विसर्जित हो सकेंगी, कुंड में निरंतर कार्य किया जा रहा है, महापौर ने शहरवासियों एवं श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि भगवान की प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए नगर निगम द्वारा तैयार किए जा रहे कृत्रिम कुंड का ही उपयोग करें। यह केवल एक व्यवस्था नहीं, बल्कि हमारी धार्मिक आस्था, पर्यावरण और ऐतिहासिक धरोहर के संरक्षण की सामूहिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि यदि हम सभी मिलकर निर्धारित कृत्रिम कुंड में प्रतिमा विसर्जन करेंगे, तो हमारी परंपराएं भी पूरी श्रद्धा के साथ निभेंगी, जलस्रोत भी सुरक्षित रहेंगे और पर्यावरण को भी किसी प्रकार का नुकसान नहीं होगा।

निगम के जल प्रभारी अध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि नगर निगम का संकल्प है कि आस्था के साथ स्वच्छता, परंपरा के साथ पर्यावरण और विकास के साथ विरासत का संरक्षण सुनिश्चित किया जाए। कृत्रिम कुंड का निर्माण इसी व्यापक उद्देश्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि महापौर अमृता यादव के मार्गदर्शन में नवीन कुंड का निर्माण प्रतिमा विसर्जित करने के लिए किया जा रहा है जो सराहनीय कदम है, नवीन कुंड के चल रहे कार्य के अवलोकन अवसर पर महापौर अमृता यादव,एमआईसी सदस्य राजेश यादव, सहायक यंत्री संजय शुक्ला, निगम कर्मचारी भूषण यादव, लुबित यादव सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी एवं कार्य एजेंसी के कर्मचारी उपस्थित रहे।
“आस्था भी रहेगी, परंपरा भी निभेगी और हमारी ऐतिहासिक धरोहर भी सुरक्षित रहेगी।”

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!