ताज़ा ख़बरें

थाना जावर में ई-साक्ष्य एवं ई-विवेचना एप का प्रशिक्षण

खास खबर

थाना जावर में ई-साक्ष्य एवं ई-विवेचना एप का प्रशिक्षण

जावर। नवीन भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत डिजिटल साक्ष्य के संकलन एवं संग्रहण को पुलिस अनुसंधान की महत्वपूर्ण कड़ी बनाया गया है। इसी क्रम में थाना स्तर पर डिजिटल साक्ष्य के प्रभावी संकलन एवं संग्रहण के लिए राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो, भोपाल द्वारा ई-साक्ष्य एवं ई-विवेचना एप उपलब्ध कराए गए हैं।

इन एप के संचालन में विवेचकों एवं पुलिस कर्मचारियों को आ रही तकनीकी समस्याओं के समाधान एवं कार्यप्रणाली की जानकारी देने के उद्देश्य से थाना जावर में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। CCTNS शाखा से प्रआर आशीष त्रिपाठी ने थाना जावर पहुंचकर विवेचकों एवं अन्य कर्मचारियों को ई-साक्ष्य एवं ई-विवेचना एप के संचालन का प्रशिक्षण दिया।

प्रशिक्षण के दौरान डिजिटल साक्ष्य के संकलन, सुरक्षित संग्रहण तथा विवेचना प्रक्रिया में एप के प्रभावी उपयोग से संबंधित आवश्यक तकनीकी जानकारी दी गई। साथ ही कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करते हुए एप के सुचारू संचालन के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

पुलिस विभाग द्वारा डिजिटल तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देने की दिशा में इस प्रकार के प्रशिक्षण को महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!