ताज़ा ख़बरें

श्री हनुमान चालीसा एवं सुंदरकांड, पाठ के साथ किया महादेव गढ़ भगवान का रुद्राभिषेक।

खास खबर

श्री हनुमान चालीसा एवं सुंदरकांड, पाठ के साथ किया महादेव गढ़ भगवान का रुद्राभिषेक।

श्रावण मास के सोमवार को महादेवगढ़ भोलेनाथ का होगा रुद्र अभिषेक आरती एवं विशेष श्रृंगार।

खंडवा। अति प्राचीन महादेव गढ़ मंदिर पर चल रहे श्रावण माह में अखंड ओम नमः शिवाय मंत्र जाप एवं श्री हनुमान शक्ति जागरण महा अनुष्ठान के अंतर्गत रविवार को महादेव गढ़ मंदिर पर स्थापित देवताओं के पूजन के साथ श्री हनुमान चालीसा की चौपाइयो द्वारा यजमान अशोक पालीवाल सपत्निक एवं श्री अखिलेश गुप्ता सपत्नीक यज्ञ के पश्चात श्री हनुमान चालीसा एवं सुंदरकांड की चौपाइयों के साथ रुद्राभिषेक किया गया। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में पंडित उमेश डोरवाल एवं उनकी मंडली द्वारा सुंदरकांड का पाठ किया गया। प्राचीन महादेवगढ़ मंदिर में श्रवण के इस पवित्र माह में 24 घंटे अखंड ओम नमः शिवाय का जाप के साथ भोलेनाथ की पूजा अर्चना एवं आरती की जा रही है। इस वर्ष सुख समृद्धि और खुशीहाली के साथ सभी के कल्याण के लिए हनुमान चालीसा का पाठ भी लगातार चल रहा है बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर पुण्य प्राप्त कर रहे हैं। अखिलेश गुप्ता द्वारा बताया गया कि
321000 के ऊपर श्री हनुमान चालीसा के पाठ किया जा चुके हैं एवं अज्ञात रूप से भी 1 लाख से ऊपर पाठ किया जा चुके हैं, पूर्ण आहुति तक 5 लाख हनुमान चालीसा के पाठ होने का विश्वास है। सुनील जैन ने बताया कि इस अवसर पर इस अवसर पर महादेवगढ़ मंदिर संरक्षक अशोक पालीवाल,अतुल अग्रवाल प्रेम नारायण पीपलोनिया विनोद देहलिया मोहन पालीवाल प्रेम अग्रवाल आशुतोष सोनी नितेश राठौर शिवम सावनेर सहित महादेव गढ़ मंदिर की मात्र शक्ति सहित संगीता अग्रवाल,संजू अग्रवाल,चाहत अग्रवाल, नंदिनी अग्रवाल,काजल अग्रवाल,राशि अग्रवाल, दर्पण अग्रवाल, अर्चना अग्रवाल, प्रिया लाड, देवांशी गंगराड़े, सृष्टि दुबे, सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे मंदिर पुजारी पंडितअश्विन खेड़े बताया कि मात्र शक्तियों के द्वारा भी सुंदरकांड के पाठ एवं शिव पार्थेश्वर भगवान का पूजन किया गया एवं भजन गायक सतीश बाथम के द्वारा भी ढोलक के माध्यम से हनुमान चालीसा के पाठ किए गए मंदिर समिति के अतुल अग्रवाल एवं पुजारी पंडितअश्विन खेड़े ने बताया कि श्रावण माह के चतुर्थ सोमवार को भगवान का प्रातः काल पूजन अभिषेक मध्यान काल में गौ माता के दूध से रुद्र अभिषेक एवं साय: काल पूजन अभिषेक के पश्चात विशेष श्रृंगार किया जाएगा एवं महाआरती की जाएगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!